back to top

टीम इंडिया के प्रशासनिक प्रबंधक को वरिष्ठ अधिकारियों से दुर्व्यवहार करना पड़ा महंगा, बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज दौरे से वापस बुलाया

नई दिल्ली: बीसीसीआई ने भारतीय टीम के प्रशासनिक प्रबंधक सुनील सुब्रमण्यम को कैरेबियाई सरजमीं में भारतीय उच्चायोग के वरिष्ठ अधिकारियों से कथित दुर्व्यवहार के कारण बुधवार को वेस्टइंडीज दौरे के बीच से वापस बुला लिया। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई से कहा कि सुब्रमण्यम को मुंबई में बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी के समक्ष पेश होना होगा और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी से इस कथित दुर्व्यवहार का जवाब देना होगा। आईएफएस अधिकारी ने जल सरंक्षण को बढ़ावा देने के लिए खिलाडय़िों के साथ एक वीडियो शूट के सरकार के अनुरोध के लिए संपर्क किया था। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, भारतीय टीम की जल सरंक्षण परियोजना के लिए काफी लंबी शूटिंग थी और उन्हें इसकी देखरेख करनी थी। इस शूटिंग के समाप्त होने पर उन्हें एक ईमेल भेजा गया जिसमें उन्हें पहली फ्लाइट लेकर वापस लौटने को कहा गया।

 

यह देखना होगा कि सुब्रमण्यम को प्रशासनिक प्रबंधक के साक्षात्कार के लिए पेश होने का मौका मिलेगा या नहीं, जिन्हें छंटनी के बाद इसके लिए चुना गया था। तमिलनाडु के पूर्व स्पिनर ने गयाना और त्रिनिदाद एंव टोबैगो में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के लिए बिना शर्त माफी की पेशकश की। लेकिन इस घटना से उनका राष्ट्रीय टीम के साथ यह पद गंवाना निश्चित है। पता चला है कि सुब्रमण्यम ने अपने कथित दुर्व्यवहार के लिए तनाव को जिम्मेदार बताया। अधिकारी ने कहा, अपने माफीनामे में उन्होंने कहा कि उनकी नींद पूरी नहीं हुई थी और वह तनाव में थे जिससे वह इस तरह का व्यवहार कर बैठे। उन्होंने बिना शर्त माफी मांग ली है। लेकिन आपको समझना होगा कि यह मामला सरकार के उच्च स्तर के अधिकारियों के पास पहुंच गया है और बीसीसीआई इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कर सकता।

 

उन्होंने कहा, पहले महसूस किया गया कि उन्हें 16 अगस्त को मुंबई में बुलाया जाएगा लेकिन उस दिन सभी साक्षात्कार कराए जाएंगे। इसलिए अब वह तब तक चेन्नई जाएंगे और फिर सीईओ के समक्ष पेश होने के लिए बुलाया जाएगा। सुब्रमण्यम (52 वर्ष) पर आरोप था कि वह वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के फोन की लगातार अनदेखी कर रहे थे। फिर उन्होंने बीसीसीआई अधिकारियों के फोन भी नहीं उठाए। इस वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा, त्रिनिदाद एवं टोबैगो में भारतीय उच्चायोग के बहुत वरिष्ठ व्यक्ति ने उनसे सहयोग की मांग की तो उन्होंने उनसे कहा कि मुझे बार बार संदेश मत भेजो। बीसीसीआई को पता चला कि उन्होंने उनके फोन भी नहीं उठाए जबकि वे सरकार के निर्देश का पालन कर रहे थे। रविचंद्रन अश्विन के पूर्व कोच सुब्रमण्यम ने 74 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 285 विकेट चटकाए हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...