back to top

किताबों के बीच मिला अवधी व्यंजनों का स्वाद

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : चौथा दिन
दिन भर रहा विमोचन, परिचर्चा और कविताओं का दौर

लखनऊ। इन दिनों रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा लखनऊ पुस्तक मेला साहित्यकारों और पुस्तक प्रेमियों का पसंदीदा स्थल बना हुआ है। यहां साहित्यक सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ अवधी व्यंजन उत्सव भी चल रहा है।
पुस्तक मेले का चौथा दिन भी आयोजनों से भरा रहा। साथ ही स्टालों पर पाठक अपनी पसंद की किताबें छांटते दिखायी दिये। रोहित बुक के स्टाल पर वाणी प्रकाशन की चर्चित पुस्तकों के बीच निंदा फाजली, राहत इंदौरी, दुष्यंत कुमार, जान एलिया, गुलजार, बशीर बद्र, दिनकर, कुमार विश्वास आदि की शायरी कविताओं की किताबें हैं तो मैं हिटलर की दासी थी, रामायण की महिला पात्र, राष्ट्रवाद बनाम देशभक्ति, विज्ञान का ज्ञान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रीतिकाल सैक्सुअलिटी का समारोह जैसी विविधतापूर्ण विषयों की चर्चित पुस्तकें हैं। इसके अलावा यहां प्रसिद्ध उपन्यास भी खूब हैं। बुक ग्लोब के स्टाल पर अचल प्रियदर्शी की ब्राण्ड हेमंत, डा.सीताराम इंडिया की भारतीय महिला राजनीतिज्ञ : संघर्ष से सफलता का सफर, रामनगीना मौर्य की कार्टून का खजाना जैसी बहुत सी किताबें पाठकों को आकर्षित कर रही हैं।
साहित्यिक मंच की गतिविधियों का आरंभ आज ‘काव्या सतत साहित्य यात्रा’ व शारदेय प्रकाशन के तत्वावधान में गोष्ठी व परिचर्चा से हुआ। गोष्ठी में मनोरमा लाल, करुणा पाण्डेय, अलका प्रमोद, मनु राय, पवन जैन, नेहा अग्रवाल नेह की उपस्थिति रही।।विपिन मलीहाबादी, मुकेश मिश्रा, स्वरिका कीर्ति, रेनू छाबड़ा, दीपा श्रीवास्तव, इला शर्मा, श्वेता श्रीवास्तव, निवेदिता श्री, अपर्णा सिंह, रोली सारस्वत, इन्दु सारस्वत ने रचनाएं पढ़ीं। द्वितीय सत्र में एक बजे से निवेदिता श्री की पुस्तक ‘दशमेश पिता गुरु गोबिन्द सिंह जी’ पर चली चर्चा में मीनू खरे, राजवंत राज, विनीता मिश्रा, रत्ना कौल के साथ रेनू छाबड़ा, अलका प्रमोद व ज्योत्स्ना सिंह ने भी विचार व्यक्त किये।
दोपहर में यहीं डा.अमरेश मोहन की स्वास्थ्य से जुड़ी अंग्रेजी पुस्तक फिजियोथेरेपी आफ लाइफ का विमोचन हुआ।
लोक आंगन व नीलाक्षी फाउंडेशन के सहयोग से ज्योति किरन रतन के संयोजन मे चले अवधी व्यंजन उत्सव में नीलम वर्मा, मीनाक्षी साहू ने लोगों को फरे , नून बरी, गुलगुले, आलू कचालू के स्वाद से परिचित कराया।
शाम को सुंदरं के काव्य समारोह में वाराणसी के बृजेन्द्र नारायण द्विवेदी शैलेश और भोपाल के मनीष श्रीवास्तव बादल, डा.वीएम खरे, डा.अभिनव गुप्त, मंजू सक्सेना, अनिल यादव अनिकेत और वर्षा श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। काव्य पाठ में सम्मानित रचनाकारों के संग ओम् नीरव, डा.योगेश, कृपा शंकर श्रीवास्तव, मनमोहन बाराकोटी, हरिमोहन बाजपेयी माधव, हर्षवर्धन, ममता पंकज, नरेंद्र भूषण, गिरीशचंद्र अवस्थी, रवीन्द्रनाथ तिवारी, निर्भय नारायण गुप्त आदि की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

15 जून तक शुभ कार्यों पर लगा विराम

लखनऊ। सनातन परंपरा में समय केवल तारीखों का हिसाब नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय संतुलन का विज्ञान माना गया है. और इसी विज्ञान का सबसे अद्भुत...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

पारंपरिक मृतिका कला से जुड़ रहे बच्चे

राकू एवं टेराकोटा पर विशेष समर आर्ट कैंप का शुभारंभलखनऊ। लखनऊ के विनम्र खंड, गोमती नगर परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...