back to top

2028 ओलंपिक में शीर्ष 10 में रहना लक्ष्य : रीजीजू

मुंबई। खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने शुक्रवार को कहा कि वह 2028 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक की पदक तालिका में भारत को शीर्ष 10 में देखना चाहते हैं। उदईमान टेनिस खिलाड़ी मुदित दानी के इंस्टाग्राम कार्यक्रम इन द स्पॉटलाइट में रीजीजू ने कहा, आने वाले दिनों में, मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि स्पर्धाओं में हमारी (भारत की) भागीदारी बढ़े और हमारी सफलता दर (ओलंपिक खेलों में) काफी अधिक होनी चाहिए।

रीजीजू ने कहा, हमारा लक्ष्य 2028 तक भारत को शीर्ष 10 ओलंपिक राष्ट्रों में से एक बनाना है। यह लक्ष्य मैंने भारतीय ओलंपिक संघ और सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों के साथ मिल कर तय किया है। इसके लिए हमने कुछ योजनाओं और रणनीतियों पर काम किया है। कोविड-19 महामारी के कारण 2020 के तोक्यो ओलंपिक को 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद 2024 ओलंपिक की मेजबानी पेरिस करेगा जबकि 2028 की मेजबानी की अधिकारी लास एंजिलिस को मिला है।

रीजीजू ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत 2024 खेलों में बेहतर प्रदर्शन करेगा, लेकिन ज्यादा ध्यान 2028 सत्र पर होगा। उन्होंने कहा, मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि 2028 तक हम ओलंपिक में शीर्ष दस देशों में से एक होंगे और 2024 तक, हम बेहतर करेंगे। शीर्ष 10 का लक्ष्य कुछ ऐसा है जिसे हमें 2028 ओलंपिक तक हासिल करना है।

मंत्री ने कहा कि इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पहले से ही कई कार्यक्रम शुरू किए हैं जैसे कि खेलो इंडिया गेम्स और फिट इंडिया मूवमेंट। उन्होंने कहा, भारत को ओलंपिक में सफल होने की आवश्यकता है और इसीलिए हमने देश में खेल संस्कृति की शुरुआत की हैं। जिसमें विभिन्न प्रकार की सहायता प्रणाली और जमीनी स्तर पर प्रेरणा के अलावा खेलों इंडिया, फिट इंडिया जैसे पहल की गई है।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...