back to top

तांडव विवाद : अमेजन और सैफ अली खान के कार्यालय के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंबई। राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित वेब श्रृंखला तांडव पर मचे बवाल के मद्देनजर अमेजन और अभिनेता सैफ अली खान के यहां स्थित कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पिछले सप्ताह अमेजन प्राइम वीडियो पर जारी हुई श्रृंखला में कथित तौर पर हिंदू देवताओं को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है जिसके कारण इसकी आलोचना हो रही है।

अधिकारियों ने कहा कि विवाद उत्पन्न होने के बाद किसी अप्रिय घटना की आशंका को टालने के लिहाज से बीकेसी स्थित अमेजन प्राइम वीडियो के मुख्यालय और मुंबई उपनगर में खान के कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र में भाजपा विधायक राम कदम ने सोमवार को वेब श्रृंखला के बहिष्कार का आह्वान किया था जिसमें कथित तौर पर हिंदू देवताओं का मजाक उड़ाया गया है। भाजपा के अन्य नेताओं ने भी श्रृंखला की विषय वस्तु पर आपत्ति दर्ज कराई है।

पुलिस उपायुक्त, जोन आठ, मंजूनाथ सिंगे ने कहा कि भाजपा नेता राम कदम ने बीकेसी स्थित अमेजन के मुख्यालय पर जुलूस निकाला था जिसके कारण कार्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि कार्यालय के बाहर सतर्कता बरती जाएगी और गश्त लगाई जाएगी। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि खान के बांद्रा स्थित कार्यालय के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कदम ने वेब श्रृंखला के प्रसारण के विरुद्ध घाटकोपर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई है। श्रृंखला के निर्देशक अली अब्बास जफर और लेखक गौरव सोलंकी के विरुद्ध लखनऊ के हजरतगंज पुलिस थाने में रविवार देर रात को एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इससे पहले सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस विवाद के सिलसिले में अमेजन प्राइम वीडियो के अधिकारियों को तलब किया था।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...