back to top

तालिबान ने अफगान सुरक्षा बलों को निशाना बनाया, 26 मरे

काबुल। तालिबान ने उत्तरी अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए कई हमले किए जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि तालिबान ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है।

प्रांतीय परिषद के प्रमुख मोहम्मद यूसुफ अयूबी के अनुसार, मंगलवार की देर रात उत्तरी कुंदुज प्रांत के दशाती आर्ची जिले में एक जांच चौकी पर हुए हमले में कम से कम 10 अफगान सैनिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। बाख प्रांतीय परिषद के प्रमुख मोहम्मद अफजल हदीद ने बताया कि बाख प्रांत में एक जांच चौकी पर तालिबान के हमले में नौ पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। जांच चौकी पर मौजूद अन्य चार पुलिसकर्मियों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दावा किया कि बाख में विद्रोहियों ने कुछ समय पहले ही पुलिस रैंकों में घुसपैठ कर ली थी, और वे हमला करने का मौका तलाश रहे थे। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जवाद हजरी के अनुसार तीसरा हमला मंगलवार की रात हुआ जिसमें तालिबान ने तखर प्रांत में सुरक्षा बलों के सात सदस्यों की हत्या कर दी। तालिबान ने हाल के दिनों में उत्तरी अफगानिस्तान में हमले तेज कर दिए हैं।

RELATED ARTICLES

अमेरिका में करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी करने के मामले में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार

न्यूयॉर्क।अमेरिका में बुजुर्गों को निशाना बनाकर किए गए करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात...

रूस का कीव पर भीषण मिसाइल हमला, 12 की मौत और 33 घायल

कीव। रूस ने बृहस्पतिवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ-साथ ड्रोनों से बड़े पैमाने पर हमला कर...

काबुल में एक स्कूल परिसर के पास विस्फोट, 42 बच्चे हुए घायल

काबुल । अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल परिसर के पास हुए विस्फोट में कम से कम 42 बच्चे घायल हो गए। संयुक्त...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...