back to top

तालिबान ने चार विमानों को उड़ान भरने से रोका

काबुल। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद यहां से निकलने का प्रयास कर रहे सैकड़ों लोगों को लेकर उड़ान भरना चाह रहे कम से कम चार विमान बीते कई दिन से वहां से निकल नहीं पा रहे हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान से निकलना चाह रहे लोगों की मदद करने के लिए अमेरिका पर बढ़ते दबाव के बीच, ये विमान वहां से उड़ान क्यों नहीं भर पा रहे हैं इस बारे में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। उत्तरी शहर मजार ए शरीफ के हवाईअड्डे पर एक अफगान अधिकारी ने बताया कि विमानों में सवार लोग अफगानिस्तान के होंगे, जिनमें से ज्यादातर के पास पासपोर्ट और वीजा नहीं है इसलिए वे देश से निकल नहीं पा रहे हैं। अब इस स्थिति का हल निकलने के इंतजार में वे हवाईअड्डे से होटल चले गए हैं।

 

हालांकि अमेरिका में संसद की विदेश मामलों की समिति में एक शीर्ष रिपब्लिकन सदस्य ने कहा कि समूह में अमेरिकी शामिल हैं और वे विमानों में बैठे हुए हैं, लेकिन तालिबान उन्हें उड़ान नहीं भरने दे रहा और उन्हें बंधक बना रखा है। उन्होंने यह नहीं बताया कि यह सूचना कहां से आई। इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
अफगानिस्तान में अमेरिका की करीब 20 साल की जंग के आखिरी दिनों में काबुल हवाईअड्डे से अफरा-तफरी के बीच हजारों लोगों को निकाला गया जिनमें अमेरिकी और सहयोगी देशों के नागरिक शामिल रहे। 30 अगस्त को अमेरिका के आखिरी सैनिक वहां से निकले लेकिन अब भी काफी लोग रह गये जो निकलना चाह रहे हैं।

 

अमेरिका ने अफगानिस्तान से निकलना चाह रहे लोगों की मदद के लिए नए तालिबान शासकों के साथ काम करते रहने का वादा किया है। वहीं तालिबान ने संकल्प जताया है कि उचित दस्तावेज रखने वालों को जाने दिया जाएगा। लेकिन टेक्सास के रिपब्लिकन सांसद माइकल मैककॉल ने फॉक्स न्यूज सन्डे से कहा कि छह विमानों में अमेरिकी नागरिकों तथा अफगान दुभाषियों को रखा गया है। उन्होंने कहा, तालिबान उन्हें हवाईअड्डे से निकलने नहीं देगा। वे ज्यादा से ज्यादा चीजों की मांग करते रहेंगे, चाहे नकदी हो या अफगानिस्तान की सरकार के रूप में और मान्यताएं हों।

 

वहीं अफगान अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं होने के अनुरोध के साथ कहा कि चार विमान हैं और उनमें जाना चाह रहे लोग होटलों में ठहरे हैं। अधिकारी इस बारे में मशक्कत कर रहे हैं कि वे देश छोड़कर जा सकते हैं या नहीं। उन्होंने संकेत दिया कि समस्या यह आ रही है कि कई लोगों के पास सही यात्रा दस्तावेज नहीं हैं।
मजार ए शरीफ के निवासियों ने भी कहा कि यात्री इस समय हवाईअड्डे पर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि एक स्थानीय होटल के प्रतीक्षा कक्ष में कम से कम 10 परिवारों को देखा गया। उनमें से किसी के पास पासपोर्ट या वीजा नहीं हैं, हालांकि उन्होंने अमेरिकी या जर्मन सेना के साथ जुड़ी कंपनियों के लिए काम किया था।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...