back to top

परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए लें खुफिया तंत्र की मदद : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 18 फरवरी से शुरू हो रही उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए खुफिया तंत्र की मदद लेने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने शनिवार देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारियों, पुलिस प्रशासन और जिला विद्यालय निरीक्षकों को बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। योगी ने स्थानीय अभिसूचना तंत्र के माध्यम से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों में बाहर से आने वाली नकल सामग्री को रोकने के लिए संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारियों या थानाध्यक्षों के जरिए गश्त सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा कार्य में बाधक तत्वों के विरुद्ध संज्ञेय अपराध के अन्तर्गत कार्वाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने जिलों में नकलविहीन तथा शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए सम्बन्धित अधिकारियों, प्रभावशाली नागरिकों तथा अभिभावकों की बैठकें सुनिश्चित करें। उन्होंने नियंत्रण एवं निगरानी केंद्र पर प्रशासनिक अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...