back to top

आगरा में 188 दिनों बाद पर्यटकों के लिए खुला ताजमहल

आगरा। आगरा में 188 दिनों बाद सोमवार को ताजमहल को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। सबसे पहले चीन और दिल्ली के पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद 17 मार्च से आगरा में ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए थे।

ताजमहल के खुलने पर पूर्वी प्रवेश द्वार से चीनी पर्यटक एल चीया और पश्चिमी गेट से दिल्ली के शुभम सिंह ने प्रवेश किया। ये दोनों ताजमहल का सबसे पहले दीदार करने वाले पर्यटक रहे। चीनी पर्यटक चीया ने ताजमहल को बहुत खूबसूरत इमारत बताया, वहीं दिल्ली के पर्यटक शुभम सिंह भी ताज का दीदार कर खुश नजर आए।

स्पेन निवासी नईस ने बताया कि ताजमहल देखने के लिए वह बहुत आतुर थीं अब जाकर उनकी यह तमन्ना पूरी हुई है। दिल्ली निवासी रीतू ने कहा कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ ताजमहल देखने पहुंची हैं। इससे पहले ताजमहल के भीतर सैनिटाइजेशन का काम किया गया। इस कार्य का जायजा अधीक्षण पुरातत्वविद् बसंत कुमार स्वर्णकार ने किया।

ताजमहल के खुलने से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल है। गाइड नितिन सिंह ने कहा कि शीघ्र ही ताजमहल में पहले की तरह सैलानी आने लगेंगे और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को फायदा होगा। आगरा में सोमवार से ताजमहल, आगरा का किला और अन्य धार्मिक स्थल खुल गए हैं। हालांकि एम्पोरियम नहीं खोले गए हैं।

ताज का दीदार करने आ रहे पर्यटकों को कोविड-19 के मद्देनजर प्रशासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा जारी दिशानिर्देशों का भी पालन करना होगा। नये दिशानिर्देश के मुताबिक ताजमहल में एक दिन में अधिकतम पांच हजार और आगरा किला में अधिकतम 2,500 पर्यटकों को ही प्रवेश मिलेगा। पर्यटकों को एएसआई की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक करनी होगी। स्मारकों पर क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद प्रवेश दी जा रही है।

इस संबंध में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ताजमहल और आगरा किला में मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन किया जा रहा है। पर्यटकों को पार्किंग समेत सभी भुगतान डिजिटल माध्यम से करने होंगे। पर्यटकों के लिए शारीरिक दूरी का पालन करना और मास्क लगाना अनिवार्य होगा। पर्यटकों को दीवारों व रेलिंग से दूर रहना होगा। स्मारक में प्रवेश से पूर्व पर्यटकों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। बिना लक्षण वाले पर्यटकों को ही परिसर में प्रवेश करने की अनुमति है।

स्मारकों पर मौजूद रजिस्टर में सभी पर्यटकों का विवरण दर्ज किया जाएगा। एएसआई स्मारक के किसी भी आंतरिक भाग में प्रवेश रोक सकेगा। स्मारक में समूह में तस्वीर खिंचने की अनुमति नहीं होगी। हस्तशिल्प एंपोरियम 30 सितंबर तक बंद रहेंगे। एंपोरियम संचालकों ने कोरोना वायरस संक्रमण और विदेशी पर्यटकों के नहीं आने पर हस्तशिल्प एंपोरियम 30 सितंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...