back to top

इस वर्ष नहीं होगा टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल का रास्ता साफ

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही कह दिया था कि उसके यहां टूनार्मेंट का आयोजन इस साल मुश्किल है। कोरोनावायरस के कारण इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाला आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप को टाल दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की सोमवार को एक ऑनलाइन मीटिंग में इसका फैसला लिया गया।

टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक होना था। आईसीसी ने इसके साथ ही पुरुषों के तीन बड़े टूनार्मेंट को लेकर भी घोषणा की। मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। इसका फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को होगा। इसके अगले साल यानी 2022 में फिर से मेन्स टी20 वर्ल्ड कप होगा। वह भी अक्टूबर-नवंबर में ही आयोजित होगा। उसका फाइनल मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा।

भारत में 2023 में होने वाला मेन्स वनडे वर्ल्ड कप भी अक्टूबर-नवंबर में ही खेला जाएगा। फाइनल 26 नवंबर को होगा। क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया ने पहले ही कह दिया था कि उसके यहां टूनार्मेंट का आयोजन इस साल मुश्किल है। दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आईसीसी के इस फैसले का लंबे समय से इंतजार कर रहा था। टी20 वर्ल्ड कप के टलने से आईपीएल 2020 के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है। बीसीसीआई अब इस बारे में जल्द ही कोई फैसला करेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएई में आईपीएल का आयोजन हो सकता है। कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि 26 सितंबर से 08 नवंबर के बीच आईपीएल यूएई में खेला जा सकता है। बोर्ड ने अब आईपीएल को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन फ्रैंचाइजियों ने दुबई में टूनार्मेंट की तैयारी शुरू कर दी है। वे फ्लाइट, होटल से लेकर अन्य लॉजिस्टिक सुविधाओं के बारे में पता लगाने में जुट गए हैं। यूएई पहले भी आईपीएल की मेजाबनी कर चुका है। 2014 में लोकसभा चुनाव के कारण आईपीएल के कुछ मुकाबलों को यूएई में कराया गया था।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...