back to top

टी 20 विश्व कप टलना तय : रिपोर्ट

मेलबर्न। आउटडोर अभ्यास शुरू कर चुके ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को इंग्लैंड में होने वाली सीमित ओवरों की श्रृंखला की तैयारी करने को कहा गया है क्योंकि आईसीसी टी20 विश्व कप के इस सप्ताह टलने की संभावना है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक इस सप्ताह टी20 विश्व कप को आधिकारिक तौर पर निलंबित कर दिया जाएगा।

कोविड-19 महामारी के कारण बनी लॉजिस्टिक समस्या को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) बोर्ड 18 अक्टूबर से 25 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्व कप को टाल सकता है। इससे इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन अक्टूबर-नवंबर में हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया के एक निजी अखबार के मुताबिक, क्रिकेट विश्व कप (टी20) का इस सप्ताह आधिकारिक तौर पर स्थगित होना तय है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ (क्रिकेट की) वापसी की तैयारी शुरू करने के लिए कहा गया है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया आईपीएल में अपने खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति देने का फैसला करता है, तो, आदर्श परिदृश्य यह होगा कि वे इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला के बाद सीधे पश्चिम एशिया या एशिया में जहां भी इस टी20 लीग का आयोजन होगा, वहां जा सकते है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम अब इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की तैयारी कर रही है। अखबार ने कहा, सितंबर को ध्यान में रखकर किये जाने वाले अभ्यास से यह बड़ा संकेत मिलता है कि आरोन फिंच की अगुवाई वाली टीम जैविक रूप से सुरक्षित वातावरण में इंग्लैंड का दौरा करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है लेकिन तेज गेंदबाज सितंबर में वापसी के मुताबिक अपनी कार्यक्षमता बढ़ा रहे है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...