back to top

T20 World Cup : आयरलैंड पर जीत से अपने अभियान का अंत करने उतरेगा पाकिस्तान, बारिश की भी संभावना

लॉडरहिल (फ्लोरिडा) .सुपर आठ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी पाकिस्तान की टीम आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करके टी20 विश्व कप में अपने अभियान का सकारात्मक अंत करने की कोशिश करेगी। अमेरिका और भारत से हारने के कारण पाकिस्तान ग्रुप ए से सुपर आठ में जगह नहीं बना पाया। उसे अपने प्रदर्शन पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है लेकिन इससे पहले उसे आयरलैंड की चुनौती से पार पाना होगा।

आयरलैंड ने टी20 विश्व कप से पहले द्विपक्षीय मैच में पाकिस्तान को बड़े अंतर से हराया था और ऐसे में उनके बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।आयरलैंड ग्रुप में में एकमात्र ऐसी टीम है जिसने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है। उसकी निगाह भी जीत के साथ अपने अभियान का अंत करने पर टिकी होगी। लेकिन यह तभी संभव होगा जब मौसम इसकी इजाजत देगा क्योंकि पिछले कुछ दिन से यहां लगातार बारिश हो रही है। सह मेजबान अमेरिका इस कारण ही सुपर 8 में जगह बना पाया क्योंकि आयरलैंड के खिलाफ उसका मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इससे पाकिस्तान भी टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

टीम इस प्रकार हैं:

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान (विकेट कीपर), फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, एंडी बालबर्नी, कर्टिस कैंपर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिलॅ, बैरी मैकार्थी, नील रॉक (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेट कीपर), बेन व्हाइट, क्रेग यंग।

मैच भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...