back to top

T20-सीरीज : टीम इंडिया क्लीन स्वीप से चुका, 12 रन से जीता ऑस्ट्रेलिया

सिडनी। मैथ्यू वेड और ग्लेन मैक्सवेल के अर्धशतकों के बाद लेग स्पिनर मिशेल स्वेपसन की फिरकी के जादू से आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 12 रन से हराकर टीम इंडिया के लगातार 10 जीत के विजय अभियान पर विराम लगा दिया। टीम इंडिया श्रृंखला 2-1 से जीतने में सफल रही।

आस्ट्रेलिया के 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम कप्तान विराट कोहली की 85 रन की पारी के बावजूद स्वेपसन (23 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के कारण 20 ओवर में सात विकेट पर 174 रन ही बना सकी। कोहली ने 61 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के मारे लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी था। आस्ट्रेलिया ने वेड (80) और मैक्सवेल (54) के अर्धशतक और दोनों के बीच तीसरे विकेट की 90 रन की साझेदारी की बदौलत पांच विकेट पर 186 रन बनाए। वेड ने स्टीव स्मिथ (24) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े।

वेड ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 53 गेंद का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के लगाए जबकि मैक्सवेल ने 36 गेंद की अपनी पारी में तीन चौके और तीन छक्के जड़े। वेड और मैक्सवेल की बदौलत आस्ट्रेलिया की टीम अंतिम नौ ओवर में 99 रन जोडऩे में सफल रही। भारत को खराब क्षेत्ररक्षण का खामियाजा भी भुगतना पड़ा। उसने कम से कम दो कैच टपकाने के अलावा एक स्टंप का मौका भी गंवाया जबकि कई बार मिसफील्ड की। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही।

आस्ट्रेलिया ने हैरानी भरा फैसला करते हुए पहला ओवर मैक्सवेल को सौंपा और लोकेश राहुल (00) इस कामचलाऊ स्पिनर की दूसरी गेंद को ही डीप मिडविकेट बाउंड्री पर स्मिथ के हाथों में खेल गए। कप्तान कोहली नौ रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब मैक्सवेल की गेंद को हवा में लहरा गए लेकिन इस बार स्मिथ बाउंड्री पर कैच लपकने में नाकाम रहे। कोहली ने चौथे ओवर में डेनियल सैम्स पर चौके के साथ पारी की पहली बाउंड्री लगाई। एंड्रयू टाई ने हालांकि अपनी पहली ही गेंद पर उनका एक और कैच टपकाया।

कोहली ने छठे ओवर में सीन एबट पर चौका मारा जबकि शिखर धवन ने भी दौ चौके जड़े। भारत ने पावर प्ले में एक विकेट पर 55 रन बनाए धवन हालांकि 21 गेंद में 28 रन बनाने के बाद स्वेपसन की गेंद पर करारा शॉट खेलने की कोशिश में सैम्स को कैच दे बैठे। कोहली ने एडम जंपा की गेंद पर एक रन के साथ 41 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। स्वेपसन ने 13वें ओवर में भारत को दोहरा झटका दिया। संजू सैमसन नौ गेंद में 10 रन बनाने के बाद लांग आन पर स्मिथ को आसान कैच दे बैठे जबकि श्रेयस अय्यर खाता खोले बिना पगबाधा आउट हुए। कोहली ने इसी ओवर में एक रन के साथ टीम का स्कोर 100 रन तक पहुंचाया।

कोहली ने एबट पर पारी का पहला छक्का जड़ा और आठवें ओवर के बाद बाउंड्री के सूखे को खत्म किया। भारत को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 76 रन की दरकार थी। कोहली ने सैम्स पर लगातार दो छक्कों के साथ तेवर दिखाए जबकि हार्दिक पंड्या ने भी इस ओवर में छक्का जड़ा। पंड्या ने 17वें ओवर में टाई की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का मारा। वह हालांकि अगले ओवर में जंपा की गेंद को हवा में लहराकर फिंच को कैच दे बैठे। उन्होंने 13 गेंद में 20 रन बनाए। भारत को अंतिम दो ओवर में जीत के लिए 36 रन की दरकार थी। टाई के 19वें ओवर की पहली गेंद पर कोहली ने सैम्स को कैच थमा दिया जिससे भारत की जीत की रही सही उम्मीद भी टूट गई।

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेड एक बार फिर अच्छी लय में दिखे और उन्होंने दीपक चाहर के पहले ओवर में दो चौकों के साथ शुरुआत की। चोट के कारण दूसरे टी20 से बाहर रहने के बाद वापसी करने वाले कप्तान आरोन फिंच नाकाम रहे और खाता खोले बिना ही आफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर मिड आफ पर पंड्या को आसान कैच दे बैठे। स्मिथ को शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने में दिक्कत हुई लेकिन वेड ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। आस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में एक विकेट पर 51 रन जोड़े।

स्मिथ 18 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब विकेटकीपर राहुल ने सुंदर की गेंद पर उन्हें स्टंप करने का मौका गंवा दिया। स्मिथ हालांकि इसका फायदा नहीं उठा पाए और दो गेंद बाद इसी स्पिनर की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 23 गेंद की अपनी पारी में एक चौका जड़ा। वेड ने नटराजन की गेंद पर दो रन के साथ 34 गेंद में लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। वेड और मैक्सवेल ने इसके बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। वेड ने शारदुल ठाकुर का स्वागत छक्के से किया मैक्सवेल ने इस तेज गेंदबाज पर चौके के साथ 12वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया। मैक्सवेल 18 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब युजवेंद्र चहल की गेंद पर राहुल ने उनका कैच लपका लेकिन यह नोबॉल हो गई।

वेड ने इसके बाद ठाकुर पर छक्का जड़ा जबकि मैक्सवेल ने चहल पर दो छक्के मारे। मैक्सवेल जब 38 रन बनाकर खेल रहे थे तब उन्हें दूसरा जीवनदान मिला जब ठाकुर की गेंद पर चहल ने उनका आसान कैच टपका दिया। मैक्सवेल ने अगली गेंद पर छक्का जड़ा और टी नटराजन पर चौके के साथ 31 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पारी के 19वें ओवर में ठाकुर की फुलटॉस को चूककर वेड पगबाधा हुआ। इसी ओवर में चाहर ने भी मैक्सवेल का कैच टपकाया। नटराजन ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर मैक्सवेल को बोल्ड किया। सुंदर सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 34 रन देकर दो विकेट चटकाए।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...