back to top

सैयद मोदी बैडमिंटन : उन्नति–तन्वी,श्रीकांत सेमीफाइनल में, युगल में भी भारत का दमदार प्रदर्शन

महिला युगल में त्रिशा जॉली- गायत्री गोपीचंद एवं मिश्रित युगल में हरिहरन – त्रिशा भी अंतिम चार में


लखनऊ । शीर्ष वरीय उन्नति हुड्डा व भारत की राइजिंग बैडमिंटन स्टार तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में अपना शानदार सफर जारी रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।इसी के साथ महिला युगल में पिछली विजेता त्रिशा जॉली व गायत्री गोपीचंद व मिश्रित युगल में भारत के हरिहरन अम्साकरुनन व त्रिशा जॉली भी अंतिम चार में पहुंच गई।पुरुष एकल में विश्व के पूर्व नंबर वन के.श्रीकांत ने प्रतिद्वंद्वी प्रियांशु राजावत के मैच छोड़ने के चलते सेमीफाइनल में जगह बनाई। उनकी अब हमवतन मिथुन मंजूनाथ से टक्कर होगी जिन्होंने एक अन्य मैच में शानदार जीत दर्ज की।

भारतीय बैडमिंटन एसोसिएशन (बीएआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा योनेक्स सनराइज बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में आयोजित चैंपियनशिप में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल खेले गए। महिला एकल में शीर्ष वरीय भारत की उन्नति हुड्डा व सातवीं वरीय भारत की रक्षिता श्री संतोष रामराज के बीच कड़ी टक्कर हुई। एक घंटा 16 मिनट तक चले इस मैच में उन्नति ने 21-15, 13-21, 21-16 से जीत दर्ज की।वर्ल्ड नंबर 28 उन्नति का पिछले साल सेमीफाइनल में सफर ओलंपिक में दोहरे पदक विजेता पीवी सिंधु के हाथों हार से समाप्त हो गया था। अब वह सेमीफाइनल में चौथी वरीय तुर्किये की नेस्लिहान अरीन से भिड़ेंगी जिन्होंने एक अन्य रोमांचक मैच में भारत की इशारानी बरुआ को 21-19, 13-21, 21-15 से हराया।महिला एकल में ही पिछले दौर में ओलंपिक पदक विजेता को हराने वाली भारत की 16 वर्षीय तन्वी शर्मा ने हांगकांग – चीन की लो सिन यान हैप्पी के खिलाफ

21-13, 21-19 से जीत दर्ज की। तन्वी अब पांचवीं वरीय जापान की हीना अकेची से भिड़ेंगी जिन्होंने तीसरी वरीय चीनी ताइपे की सुंग शुओ युन को 21-8, 21-15 से हराया।पुरुष एकल में पांचवीं वरीय भारत के के.श्रीकांत ने तब सेमीफाइनल में प्रवेश किया जब हमवतन प्रियांशु राजावत ने मैच छोड़ दिया। इस मैच में श्रीकांत ने पहला गेम 21-14 से जीत लिया था जबकि दूसरे गेम में 11-4 के स्कोर पर प्रियांशु ने टखने की चोट के चलते मैच से हटने का फैसला किया। इससे पहले कल उन्हें अंगूठे में खिंचाव की शिकायत भी थी।श्रीकांत का अब सेमीफाइनल में हमवतन मिथुन मंजूनाथ से सामना होगा जिन्होंने हमवतन मनराज सिंह को 21-18, 21-13 से हराया।

पिछले राउंड में दिग्गज प्रणय को प्रणय को हराकर चर्चा में आए मनराज इस मैच में लय हासिल नहीं कर सके।महिला युगल क्वार्टर फाइनल में पिछली विजेता शीर्ष वरीय भारत की त्रिशा जॉली व गायत्री गोपीचंद पी. ने छठीं वरीय तुर्किये की नाज़लिज़न इंजी व बेंगिसु एरचेतीन को 21-15, 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में भारत के हरिहरन अम्साकरुनन व त्रिशा जॉली ने ऑस्ट्रेलिया की अंडिका रमाडियनसयाह व नोजोमी शिमिज़ु को 21-18, 21-14 से हराया।पुरुष एकल में जापान के मिनोरू कोगा ने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को 21-19, 12-21, 22-20 से और हांगकांग के जेसन गुनावन ने आठवीं वरीय डेनमार्क के मैग्नस जोहानसन को 20-22, 21-16, 21-19 से हराकर उलटफेर किया।


अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के परिणाम
मिश्रित युगल में सातवीं वरीय थाईलैंड की पक्कापोन तीरारतसाकुल व सप्सिरी तेरत्तनाचाईन ने मलेशिया की वी यी हर्न व वानी गोबी को 21-14, 21-11 से हराया। चौथी वरीय इंडोनेशिया के मरवान फाज़ा व ऐस्युह सलसबीला पुत्रि प्रनाता ने भारत के निथिन एचवी व श्रीनिधि नारायणन को 21-11, 21-12 से हराया। आठवीं वरीय इंडोनेशिया के देजान फर्डिनानस्याह और बर्नाडिन अनिंदिया वारदाना ने तीसरी वरीय मलेशिया के तियेन सी व लिम चिउ सिएन – मलेशिया को 21-15, 12-21, 21-10 से हराया। महिला युगल में सातवीं वरीय मलेशिया की ओंग शिन यी और कारमेन तिंग ने भारत की श्रुति मिश्रा व प्रिया कोंज़ेंगबम को 21-13, 22-20 से हराया।

दूसरी वरीय चीनी ताइपे की सुंग शुओ-युन और यू चिएन हुई ने चीनी ताइपे की ही लिन जिआओ मिन और वांग यू किआओ को 21-9, 21-10 से हराया। छठीं वरीय जापान की काहो ओसावा व माई तानाबे ने इंडोनेशिया की इश्याना स्याहिरा मैडा व रिंजानी क्विननारा नास्टिन को 21-16, 21-10 से हराया। पुरुष युगल में तीसरी वरीय मलेशिया के ल्वी शेंग हाओ व चिया वेइजिए ने यूएई के देव अय्यप्पन व धीरेन अय्यप्पन को 21-18, 21-13 से हराया। मलेशिया के मुहम्मद फ़ाइक व लोक हांग क्वान ने जापान के मास्युकी ओनोडेरा व दाइगो तानिओका को 21-16, 21-15 से हराया।छठीं वरीय मलेशिया के के एरन ताय व कांग खाई शिंग ने पांचवीं वरीय भारत के एम.आर अर्जुन व हरिहरन अम्साकरुनन को 22-20, 14-21, 21-13 से हराया। सातवीं वरीय रूस के रोडियन अलीमोव और मकसीम ओग्लोब्लिन ने चौथी वरीय चीनी ताइपे के ह्वांग जुई-शुआन व झी-वेई हे को 21-11, 21-16 से हराया।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...