back to top

अंतरराष्ट्रीय सौर संगठन में शामिल होकर प्रसन्न है स्वीडन: राजदूत

नयी दिल्ली। यूरोप के अहम देशों में से एक स्वीडन ने शुक्रवार को कहा कि उसने अंतरराष्ट्रीय सौर संगठन के लिए मसौदा समझौते का समर्थन किया है। अंतरराष्ट्रीय सौर संगठन (आईएसए) भारत की पहल है जिसका मकसद नवीकरणीय ऊर्जा और विकास को बढ़ावा देना है।
भारत में स्वीडन के राजदूत क्लास मोलिन ने कहा कि स्वीडन आईएसए में शामिल हो कर प्रसन्नता महसूस कर रहा है। मोलिन ने कहा कि स्वीडन को उम्मीद है कि वह जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों से पार पाने के लिए आईएसए में चर्चा के दौरान नवीकरणीय ऊर्जा तथा स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों में अपनी विशेषज्ञता और अनुभव को साझा कर सकेगा।

 

उन्होंने कहा, स्वीडन आईएसए में शामिल हो कर प्रसन्नता का अनुभव कर रहा है। प्रधानमंत्री लोफ्वान और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच हुई पिछली बैठक में स्वीडन के प्रधानमंत्री ने वैश्विक सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया था। उन्होंने कहा, एक अहम ढांचे के रूप में आईएसए का गठन और विकास, इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत इसमें अग्रणी भूमिका निभाता है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और स्वीडिन के प्रधानमंत्री के बीच एक आनलाइन शिखर सम्मेलन हुआ था जिसमें नवाचार, प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही गई थी और स्वीडन का आईएसए को समर्थन इसके चार माह बाद आया है।

 

भारत में स्वीडन के दूतावास ने एक बयान जारी करके कहा कि स्वीडन ने अंतरराष्ट्रीय सौर संगठन का समर्थन किया है और आईएसए में उसकी सदस्यता 17 जुलाई से प्रभावी हो गई है। आईएसए के महानिदेशक अजय माथुर ने कहा कि वह स्वीडन का आईएसए में स्वागत करके प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यह आईएसए और स्वीडन के बीच रणनीतिक साझेदारी का आरंभ बिन्दु है। मुझे विश्वास है कि हम सौर ऊर्जा के जरिए सभी के लिए सतत, समतामूलक भविष्य हासिल कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...