back to top

बाल ठाकरे ने प्रधानमंत्री पद के लिए किया था सुषमा स्वराज का समर्थन

मुम्बई: शिवसेना प्रमुख उद्घव ठाकरे ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से उनके परिवार को हुई अपूर्णीय क्षति पर बुधवार को गहरा दुःख प्रकट किया। उद्घव ठाकरे ने कहा कि सुषमा स्वराज का निधन भारतीय राजनीति में दीप्तिमान युग का समापन है। वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने एकबार सुषमा स्वराज का राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार तौर पर समर्थन किया था। भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार को दिल का दौरा पडऩे के कारण निधन हो गया। वह 67 साल की थीं।

 

उद्घव ठाकरे ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए अपने पिता और शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे और स्वराज के स्नेहिल तालमेल को याद किया। उद्घव ठाकरे के कार्यालय ने ट्वीट किया, सुषमा स्वराज के निधन से भारतीय राजनीति में एक दीप्तिमान युग समाप्त हो गया। न केवल देश और भाजपा को बल्कि ठाकरे परिवार को भी अपूर्णीय क्षति हुई है। शिवसेना प्रमुख स्वर्गीय बाल ठाकरे और सुषमा स्वराज के बीच जो संबंध था वह स्नेहिल था। उन्होंने कहा कि उनके पिता के निधन (नवंबर 2012) के बाद भी स्वराज के साथ परिवार का रिश्ता बना रहा। शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी सुषमा स्वराज को श्रद्घांजलि दी और कहा कि जब वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय फलक पर नहीं उभरे थे और गुजरात की राजनीति में सक्रिय थे, तब सुषमा स्वराज ही प्रधानमंत्री पद के लिए बाल ठाकरे की पहली पसंद थीं। सितंबर 2012 में शिवसेना के मुखपत्र में बाल ठाकरे ने एक साक्षात्कार में राउत से कहा था, फिलहाल एक ही व्यक्त है जो मेधावी और प्रतिभाशाली हैं और वह सुषमा स्वराज हैं।

 

RELATED ARTICLES

INDIA गठबंधन की बैठक में 25 दलों का महामंथन… शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, इन पांच मुद्दों पर बनी सहमति

नई दिल्ली। साल 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद देश के सियासी हलकों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सोमवार, 8...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया,युवा ग्रैंडमास्टर के साथ शतरंज की एक बाजी भी खेली

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को सोमवार को यहां...

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बोले-अमरनाथ यात्रा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और...

फूलों से सजे हनुमान दरबार में खूब लगे जयकारे, भक्तों ने बांटा प्रसाद

ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगल पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, भीषण गर्मी में भी नहीं डिगी आस्थालखनऊ। ज्येष्ठ माह...

रामभक्ति ही राष्ट्रशक्ति का आधार : रामभद्राचार्य

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्रीलखनऊ। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के...

छठा बड़ा मंगल आज, पवनसुत के जयकारों से गूजेंगे शहर के मंदिर

लखनऊ। आज जेठ माह का छठा बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु, सुभाष मार्ग...

भोजपुरी गाना ‘हैलो कौन’ ने रचा इतिहास

पॉपुलर गाना 'हैलो कौन' यूट्यूब पर 100 करोड़ (1 बिलियन) व्यूज के मील के पत्थर को पार कर चुका हैलखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में...

कथक की बारीकियों से रूबरू होंगे बच्चे

मनकामेश्वर वार्ड में 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभलखनऊ। मनकामेश्वर वार्ड में प्रेरणाकृति फाउंडेशन द्वारा बच्चों के लिए आयोजित 10 दिवसीय कथक प्रशिक्षण...

राष्ट्रीय कला-शिविर में अभिव्यक्त होंगे अयोध्या के विविध रंग

लखनऊ। भारतीय कला-जगत में ऐसे अवसर विरले ही आते हैं जब देश के विभिन्न सांस्कृतिक भूभागों से आए कलाकार एक ही मंच पर एकत्र...