चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को सोमवार को यहां 50 लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रज्ञानानंदा ने ओस्लो में अंतिम दौर में जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर खिताब जीता था। मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानानंदा को सम्मानित करने के बाद इस युवा ग्रैंडमास्टर के साथ शतरंज की एक बाजी भी खेली।
प्रज्ञानानंदा ने नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता में जीत को अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मैग्नस कार्लसन सहित दुनिया के कुछ शीर्ष खिलाड़ियों को हराना इस खिताब को विशेष रूप से यादगार बनाता है। इस टूर्नामेंट की शुरूआत 2013 में हुई थी और इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी इसे जीत नहीं पाया था।





