back to top

भारत ने ईरान यात्रा पर फिर जारी की चेतावनी, नागरिकों से देश छोड़ने की अपील

दुबई । भारत ने सोमवार को एक बार फिर ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को वहां यात्रा से बचने और उपलब्ध परिवहन साधनों के जरिए तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। यह परामर्श क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए जारी किया गया है।ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर जारी एक आपात संदेश में पहले दिए गए निर्देशों को दोहराते हुए कहा कि सभी भारतीय नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचना चाहिए।

दूतावास ने कहा, क्षेत्र में हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए, सभी भारतीय नागरिकों को ईरान की किसी भी यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। उसने आगे कहा,वर्तमान में ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों को भी उपलब्ध परिवहन साधनों के जरिए देश छोड़ने की सलाह दी जाती है।

सोमवार को इजÞराइल ने तेहरान द्वारा मिसाइल हमले के जवाब में मध्य और पश्चिमी ईरान में हवाई हमले किए।इससे पहले सात अप्रैल को भारत ने एक परामर्श जारी कर अपने नागरिकों से अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहने को कहा था।यह परामर्श उस समय जारी किया गया था जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि यदि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी समाप्त नहीं की तो एक पूरी सभ्यता नष्ट हो जाएगी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, संघर्ष शुरू होने के समय ईरान में लगभग 9,000 भारतीय मौजूद थे, जिनमें छात्र भी शामिल थे। अब तक करीब।,800 भारतीय स्वदेश लौट चुके हैं।

RELATED ARTICLES

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया,युवा ग्रैंडमास्टर के साथ शतरंज की एक बाजी भी खेली

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को सोमवार को यहां...

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बोले-अमरनाथ यात्रा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और...

TMC सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दिया, राज्यसभा सदस्य पद छोड़ा

कोलकाता/ नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस को सोमवार को उस वक्त बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर...

मुंबई में बेस्ट बस कई वाहनों से टकराई, एक की मौत व तीन अन्य घायल

मुंबई । मुंबई की परिवहन सेवा बृहन्मुंबई इलेक्टÑिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की एक तेज रफ्तार बस सोमवार को दादर इलाके में दो कारों...

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने बॉक्स ऑफिस पर 41.99 करोड़ रुपये कमाए

नयी दिल्ली। वरुण धवन अभिनीत फिल्म है जवानी तो इश्क होना हैै ने अपने पहले सप्ताहांत में वैश्विक बॉक्स आॅफिस पर करीब 42 करोड़...

धसान नदी में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाइयों की डूबकर मौत

बांदाा /महोबा। महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में धसान नदी में नहाते समय दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने...