back to top

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बोले-अमरनाथ यात्रा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और इस बार श्रद्धालुओं को पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि 57 दिन तक चलने वाली यह वार्षिक तीर्थयात्रा सुगम और आरामदायक होगी। यह यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन संपन्न होगी।

मुख्य सचिव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, सभी आवश्यक प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाएं की जा रही हैं और यात्रा शुरू होने से पहले इन्हें पूरी तरह से अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिजली, पानी, आवास, परिवहन, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी सभी व्यवस्थाओं पर काम चल रहा है ताकि यात्रा सुचारु रूप से संपन्न हो सके। डुल्लू ने कहा कि इस वर्ष श्रद्धालुओं को पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि तीर्थयात्रियों के लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी और उनकी यात्रा का अनुभव अत्यंत सुखद होगा।

RELATED ARTICLES

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया,युवा ग्रैंडमास्टर के साथ शतरंज की एक बाजी भी खेली

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को सोमवार को यहां...

TMC सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दिया, राज्यसभा सदस्य पद छोड़ा

कोलकाता/ नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस को सोमवार को उस वक्त बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर...

मुंबई में बेस्ट बस कई वाहनों से टकराई, एक की मौत व तीन अन्य घायल

मुंबई । मुंबई की परिवहन सेवा बृहन्मुंबई इलेक्टÑिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की एक तेज रफ्तार बस सोमवार को दादर इलाके में दो कारों...

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने बॉक्स ऑफिस पर 41.99 करोड़ रुपये कमाए

नयी दिल्ली। वरुण धवन अभिनीत फिल्म है जवानी तो इश्क होना हैै ने अपने पहले सप्ताहांत में वैश्विक बॉक्स आॅफिस पर करीब 42 करोड़...

भारत ने ईरान यात्रा पर फिर जारी की चेतावनी, नागरिकों से देश छोड़ने की अपील

दुबई । भारत ने सोमवार को एक बार फिर ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को वहां यात्रा से बचने और उपलब्ध परिवहन साधनों के...

धसान नदी में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाइयों की डूबकर मौत

बांदाा /महोबा। महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में धसान नदी में नहाते समय दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने...