back to top

मुंबई में बेस्ट बस कई वाहनों से टकराई, एक की मौत व तीन अन्य घायल

मुंबई । मुंबई की परिवहन सेवा बृहन्मुंबई इलेक्टÑिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की एक तेज रफ्तार बस सोमवार को दादर इलाके में दो कारों समेत कई वाहनों से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहा।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बेस्ट बस के चालक ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे प्लाजा सिनेमा के निकट वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस दो कारों, एक टैक्सी और दो मोटरसाइकिलों से टकरा गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के समय जोरदार आवाज सुनाई दी और सड़क पर मलबा बिखर गया।

एक अधिकारी ने बताया कि दो मोटरसाइकिल सवार, बस का परिचालक (कंडक्टर) और एक अन्य व्यक्ति हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सायन अस्पताल ले जाया गया। बाद में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों की पहचान ज्षभ गुप्ता (25), सतीश वाघमारे (48) और महेश दोईफोड़े (50) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि गुप्ता की हालत गंभीर है क्योंकि उसके सिर में गंभीर चोट आर्इं।

उन्होंने बताया कि बचाव कार्य की निगरानी और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिवाजी पार्क पुलिस तथा दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। घटना के बाद कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से बंद कर यातायात को अन्य रास्तों पर मोड़ दिया गया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने प्रज्ञानानंदा को 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया,युवा ग्रैंडमास्टर के साथ शतरंज की एक बाजी भी खेली

चेन्नई । तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को सोमवार को यहां...

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव बोले-अमरनाथ यात्रा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और...

TMC सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी से इस्तीफा दिया, राज्यसभा सदस्य पद छोड़ा

कोलकाता/ नयी दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस को सोमवार को उस वक्त बड़ा राजनीतिक झटका लगा, जब पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर...

वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने बॉक्स ऑफिस पर 41.99 करोड़ रुपये कमाए

नयी दिल्ली। वरुण धवन अभिनीत फिल्म है जवानी तो इश्क होना हैै ने अपने पहले सप्ताहांत में वैश्विक बॉक्स आॅफिस पर करीब 42 करोड़...

भारत ने ईरान यात्रा पर फिर जारी की चेतावनी, नागरिकों से देश छोड़ने की अपील

दुबई । भारत ने सोमवार को एक बार फिर ईरान में मौजूद अपने नागरिकों को वहां यात्रा से बचने और उपलब्ध परिवहन साधनों के...

धसान नदी में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाइयों की डूबकर मौत

बांदाा /महोबा। महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र में धसान नदी में नहाते समय दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने...