back to top

सुशांत के पिता ने पुलिस से कहा, अवसाद का कारण नहीं पता

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने पुलिस से कहा कि उन्हें और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को सुशांत के अवसाद के कारणों के बारे में नहीं पता। एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को यहां बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटके मिले थे। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने इस मामले में अब तक सुशांत के पिता के के सिंह और दो बहनों समेत नौ लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई में अभिनेता के अंतिम संस्कार के बाद मंगलवार को परिजनों के दिल्ली रवाना होने से पहले बयान दर्ज किए गए। अधिकारी के अनुसार के के सिंह ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि परिवार के सदस्यों को सुशांत के अवसाद के कारणों की जानकारी नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमने अभी तक सुशांत के रसोइए, एक कर्मचारी और प्रबंधकों समेत नौ लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या सुशांत किसी पेशेवर खेमेबाजी की वजह से तो अवसाद में नहीं थे। इस बीच पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांचकर्ताओं को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है कि सुशांत सिंह राजपूत ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। उन्होंने कहा, हम उनके करीबी लोगों से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभिनेता की माली हालत और कारोबारी लेनदेन का भी पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...