back to top

टूजी स्पेक्ट्रम फैसले में संशोधन की केंद्र की याचिका स्वीकार करने से सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री का इनकार

नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने 2जी स्पेक्ट्रम मामले में न्यायालय के 2012 के फैसले में संशोधन के अनुरोध वाली केंद्र की याचिका को विचारार्थ स्वीकार करने से संभवत: इनकार कर दिया है। न्यायालय ने अपने फैसले में कहा था कि सरकार देश के प्राकृतिक संसाधनों के हस्तांतरण में नीलामी का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य है।

सूत्रों ने बताया कि शीर्ष अदालत की रजिस्ट्री ने सरकार की याचिका को गलत व्याख्या वाली और स्पष्टीकरण के अनुरोध की आड़ में फैसले पर पुनर्विचार का प्रयास करार दिया। रजिस्ट्रार ने उच्चतम न्यायालय नियमावली 2013 के आदेश-15 नियम-5 के प्रावधानों के अनुरूप इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उच्चतम न्यायालय के नियम के अनुसार, रजिस्ट्रार इस आधार पर याचिका लेने से इनकार कर सकता है कि इसमें कोई उचित कारण नहीं है या इसमें अपवादजनक मामला है, लेकिन याचिकाकर्ता इस तरह के आदेश के 15 दिनों के भीतर प्रस्ताव के माध्यम से अपील कर सकता है।

नियम में कहा गया है कि केन्द्र रजिस्ट्रार के आदेश के खिलाफ अपील कर सकता है। शीर्ष अदालत ने दो फरवरी 2012 के अपने फैसले में जनवरी 2008 में दूरसंचार मंत्री के रूप में ए. राजा के कार्यकाल के दौरान विभिन्न कंपनियों को दिए गए 2जी स्पेक्ट्रम लाइसेंस रद्द कर दिए थे। केंद्र की ओर से अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने 22 अप्रैल को प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला की पीठ के समक्ष अर्जी का उल्लेख किया था।

शीर्ष कानून अधिकारी ने पीठ से अर्जी को तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया था और कहा था कि याचिका 2012 के फैसले में संशोधन का अनुरोध करती है, क्योंकि केंद्र कुछ मामलों में 2जी स्पेक्ट्रम लाइसेंस देना चाहता है। गैर-सरकारी संगठन सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन की ओर से पेश अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने आवेदन का विरोध किया और कहा कि शीर्ष अदालत ने नीलामी संबंधी अपने फैसले में इस मुद्दे को अच्छी तरह से सुलझा लिया था संबंधित गैर-सरकारी संगठन उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था जिनकी याचिकाओं पर न्यायालय ने फरवरी 2012 में अपना निर्णय दिया था।

इस साल 22 मार्च को दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में राजा और 16 अन्य को बरी करने के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की अपील को स्वीकार कर लिया था, जिससे एजेंसी द्वारा याचिका दायर करने के छह साल बाद मामले की पुन: सुनवाई का मार्ग प्रशस्त हो गया। सीबीआई की अपील स्वीकार करते हुए उच्च न्यायालय ने कहा था कि निचली अदालत के फैसले में कुछ विरोधाभास थे, जिनकी गहन पड़ताल की आवश्यकता है।

विशेष अदालत ने 21 दिसंबर 2017 को 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन से संबंधित सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामलों में राजा, द्रमुक सांसद कनिमोई और अन्य को बरी कर दिया था। सीबीआई ने 20 मार्च 2018 को विशेष अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।एजेंसी ने आरोप लगाया था कि 2जी स्पेक्ट्रम के लिए लाइसेंस आवंटन प्रक्रिया के चलते राजकोष को 30,984 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...