back to top

स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में हो शुद्ध पेयजल की आपूर्ति : योगी

  • सर्वे व आंकलन के आधार पर बने ठोस कार्ययोजना

  • योजना के तहत 100 दिनों का चलाया जाये अभियान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश देते हुए कहा है कि इसके लिए सर्वे और आंकलन के आधार पर ठोस कार्य योजना बनायी जाये। इस योजना के तहत 100 दिन का अभियान चलाकर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के कार्यों को पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग अन्तर्विभागीय समन्वय के आधार पर यह कार्य सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने यहां लोक भवन में केंद्र सरकार द्वारा ‘गांधी जयन्ती’ के मौके पर 02 अक्टूबर से स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के 100 दिन के अभियान के क्रम में प्रदेश में इस अभियान को चलाने के संबंध में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा ग्राम्य विकास और पंचायतीराज, बाल विकास एवं पुष्टाहार, बेसिक, माध्यमिक शिक्षा, नगर विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, समाज कल्याण विभाग के सहयोग एवं समन्वय से यह अभियान चलाकर शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाये।

योगी ने कहा कि इस अभियान की प्रगति के बारे में सभी संबंधित विभाग साप्ताहिक समीक्षा करें। मुख्य सचिव द्वारा इस अभियान की पाक्षिक और मंत्री स्तर पर मासिक समीक्षा की जाये। उन्होंने कहा कि ‘जल जीवन मिशन’ के तहत ‘हर घर जल’ योजना चलायी जा रही है। इसी तरह, पाइप पेयजल के माध्यम से स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य योजना के तहत बेस लाइन डाटा लेते हुए जलापूर्ति की समयबद्ध व्यवस्था, क्षमता संवर्धन, जागरूकता, ग्रे-वाॅटर मैनेजमेण्ट, रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग संबंधी कार्यों को भी कन्वर्जेन्स के माध्यम से सुनिश्चित किया जाये। शौचालयों में भी वाॅटर कनेक्शन उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने कहा कि स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों सहित सभी प्रमुख संस्थानों जैसे प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, पंचायत भवनों, कल्याण केन्द्रों, सामुदायिक शौचालयों में भी पाइप्ड जलापूर्ति सुनिश्चित की जाये।

योगी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी विद्यालयों व छात्रावासों में भी शुद्ध जलापूर्ति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सुरक्षित पेयजल, स्वच्छ पानी के महत्व, गन्दे जल का दोबारा इस्तेमाल, रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग, जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन व रख-रखाव के संबंध में जागरूकता सृजन के साथ-साथ पानी समितियों को संचालित करने का कार्य भी किया जाये।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...