back to top

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के राष्ट्रपति चुने गए सुल्तान महमूद

इस्लामाबाद। सुल्तान महमूद को मंगलवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का राष्ट्रपति चुन लिया गया। क्षेत्र की विधानसभा द्वारा महमूद को पीओके का राष्ट्रपति चुना गया है। महमूद को सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) का समर्थन प्राप्त था, जिसने 25 जुलाई को हुए चुनाव में जीत हासिल की थी। उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार मियां अब्दुल वहीद के मुकाबले 34 वोट हासिल हुए। वहीद को 16 वोट मिले। महमूद सरदार मसूद खान का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 24 अगस्त को समाप्त होगा।

 

महमूद एक अनुभवी राजनेता हैं और उन्होंने जुलाई 1996 – जुलाई 2001 के बीच पीओके के प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य किया है।
महमूद पीटीआई के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं और एलए-3, मीरपुर-तृतीय से विधानसभा के सदस्य चुने गए थे। भारत ने पीओके में हाल के चुनावों को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि दिखावे की यह कवायद कुछ और नहीं बल्कि पाकिस्तान द्वारा अपने अवैध कब्जे को छिपाने का प्रयास है और उसने इस मुद्दे पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

 

 

पीओके में चुनावों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि पाकिस्तान का इन भारतीय क्षेत्रों पर कोई अधिकार नहीं है और उसे अपने अवैध कब्जे वाले सभी भारतीय क्षेत्रों को खाली करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...