back to top

सुल्तान जोहोर कप हॉकी : पाकिस्तान से भिड़ेगी भारत की जूनियर टीम

जोहोर (मलेशिया). पुरुष जूनियर एशिया कप जीतने के बाद भारतीय जूनियर हॉकी टीम शुक्रवार को यहां सुल्तान ऑफ जोहोर कप के पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। भारत को पूल बी में मलेशिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है जबकि पूल ए में जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और ग्रेट ब्रिटेन को जगह मिली है।

जोहोर कप के गत चैंपियन भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में जून में जूनियर एशिया कप में 2-1 की जीत के साथ रिकॉर्ड चौथी बार खिताब जीता था। भारत ग्रुप चरण में मलेशिया और न्यूजीलैंड से क्रमश: 28 और 30 अक्टूबर को भिड़ेगा। ग्रुप में शीर्ष दो में रहने वाली टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी।

भारतीय कप्तान उत्तम सिंह ने कहा, हम पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करने और फाइनल तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे। उन्होंने कहा, हम अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के अनुसार प्रत्येक मैच में रणनीति लागू करने की कोशिश करेंगे।

भारतीय जूनियर टीम के लिए यह साल सफल रहा है जहां टीम ने सुल्तान आफ जोहोर कप का पिछला टूर्नामेंट जीतने के अलावा जूनियर एशिया कप का खिताब भी जीता। इसके बाद टीम ने हाल में जर्मनी में चार देशों के अंडर-21 टूर्नामेंट में भी अच्छा प्रदर्शन किया। यह टूर्नामेंट एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप 2023 से पहले टीम को संयोजन को परखने और विभिन्न प्रतिद्वंद्वी टीमों का आकलन करने का मौका देगा।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...