back to top

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के अप्रूवर बनने के आवेदन के बीच आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से उन्हें फिर लेटर लिखा है। 21 अप्रैल को लिखे इस लेटर में सुकेश ने जैकलीन को बेबी बोम्मा और माय जैकी कहा। लेटर में उसने लिखा कि प्यार और जंग में सब जायज है और वह हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा, चाहे कुछ भी हो जाए। सुकेश ने अपने मैसेज में यह भी कहा कि तुम मेरी हो और मैं तुम्हारा हमेशा रहूंगा। उसने जैकलीन के लिए यह भी लिखा कि वह उन्हें बहुत याद करता है और यह रिश्ता उसके लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है।

लेटर के अंत में उसने खऋर फॉरएवर लिखते हुए खुद को बेबी बॉय बताया। धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में जेल में है सुकेश सुकेश चंद्रशेखर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में जेल में बंद है। सुकेश ने जेल से जैकलीन को अब तक एक दर्जन से अधिक लेटर भेजे हैं। वह लगभग हर खास मौके जैसे होली, ईस्टर, क्रिसमस, वैलेंटाइन डे, महिला दिवस और जन्मदिन पर लेटर लिखता रहा है। सुकेश वर्तमान में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है (उसे नवंबर 2023 में तिहाड़ से यहां स्थानांतरित किया गया था)। हाल ही में जैकलीन ने दिल्ली की अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अप्रूवर बनने का आवेदन दिया। इस पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा है।

अब इस मामले की अगली सुनवाई 8 मई को स्पेशल जज प्रशांत शर्मा की अदालत में होगी। इस केस में जैकलीन से कई बार पूछताछ हो चुकी है। ईडी ने उन्हें सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आरोपी बनाया है। केस रद्द करने की उनकी पिछली अर्जी दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में खारिज हो गई थी। बता दें कि सुकेश पर आरोप है कि उसने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से करीब 200 करोड़ रुपए की ठगी की थी। एऊ की जांच में सामने आया था कि सुकेश ने ठगी के इन पैसों से जैकलीन को करोड़ों रुपए के कीमती गिफ्ट्स दिए थे। इसमें लग्जरी बैग, हीरे की ज्वेलरी, महंगे घोड़े और बिल्लियां शामिल थीं।

इस वजह से एऊ ने जैकलीन को भी इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया था। एऊ के मुताबिक, जैकलीन से दोस्ती हो जाने के बाद सुकेश ने उनके ऊपर 7 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए थे। सुकेश ने जैकलीन को ये चीजें गिफ्ट की थीं सुकेश के साथ जैकलीन फर्नांडिस की कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। सुकेश के साथ जैकलीन फर्नांडिस की कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। सुकेश के खिलाफ जैकलीन सरकारी गवाह बनेंगी:?200 करोड़ की ठगी केस में सहयोग को तैयार; इन्हीं पैसों से लग्जरी गिफ्ट लिए थे। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने 17 अप्रैल 2026 को पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दायर कर कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनने की इच्छा जताई है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

महाराष्ट्र : सरपंच के उपचुनाव में दिवंगत सरपंच की पत्नी को करना पड़ा हार का सामना

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले के मस्साजोग गांव में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में बुधवार को दिवंगत सरपंच की पत्नी को हार...

सपा ने दिया उप्र के लोगों को गाली देने वाली द्रमुक का साथ : प्रधानमंत्री मोदी

हरदोई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित नहीं होने के मुद्दे पर, खासकर समाजवादी...

गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, पुलिस अलर्ट पर जारी

गुरुग्राम। गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल बुधवार सुबह प्राप्त हुए, जिसके बाद पुलिस ने परिसरों में...