back to top

कड़ी मेहनत से ही मिलती है सफलता : गुलशन देवैया

मुंबई। अभिनेता गुलशन देवैया का कहना है कि उन्होंने फिल्म जगत में एक दशक बाद ही सही खुद को ऐसी फिल्मों के लिये पेश करना शुरू कर दिया है, जिनमें वह दिलचस्पी रखते हैं। देवैया ने 2011 में शैतान से फिल्मी सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने हंटर (2015) और वासन बाला की 2018 में आई एक्शन-कॉमेडी पर आधारित फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता समेत कई फिल्मों में अभिनय किया।

अभिनेता ने कहा कि थोड़ी देर से ही सही, उन्होंने फिल्मों को लेकर अपनी पसंद और नापसंद तय करना शुरू कर दिया है। देवैया ने कहा कि उन्होंने यह महसूस करने के बाद ऐसा करना शुरू किया है कि कला में प्रतिभा का कोई पैमाना नहीं होता क्योंकि एक व्यक्ति की काबिलियत से दूसरे व्यक्ति की प्रतिभा की तुलना करना मुश्किल होता है।

उन्होंने कहा, आप एकाध फिल्म से खुद को साबित नहीं कर सकते। ऐसे में क्या किया जा सकता है? यह सबकुछ विमर्श पर आधारित होता है। हम सभी विमर्श तय करने में लगे रहते हैं, यही वजह है कि कलाकार अपने पीआर, इंस्टाग्राम, महंगे कपड़े पहनकर और बड़े-बड़े लोगों से मिल-जुलकर विमर्श को नियंत्रित करना पसंद करते हैं।

अभिनेता ने कहा,उनमें से कुछ बिना सोचे-समझे ऐसा करते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि कला में प्रतिभा का कोई पैमाना नहीं होता। मैं इसे लेकर बहुत सावधान रहता हूं, तो मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है कि मुझे मौके नहीं मिल रहे।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...