back to top

अच्छे फुटवर्क और सकारात्मक सोच से मिली सफलता : रहाणे

चेन्नई। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मजबूत स्थिति में पहुंच चुके भारत के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने शनिवार कहा कि उनकी और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की स्वीप शॉट लगाने की योजना सफल रही। रहाणे ने कहा कि टीम की योजना थी कि इंग्लैंड के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों की ताकत के मुताबिक गेंदबाजी करें।

श्रृंखला के पहले टेस्ट में एक और शून्य रन की पारी खेलने वाले रहाणे ने पहली पारी में 67 रन बनाने के साथ रोहित शर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 162 रन की साझेदारी की। इस दौरान दोनों ने कई दर्शनीय शॉट लगाए। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने छह विकेट पर 300 रन बना लिए। रहाणे ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, हमें पता था कि इस पिच पर पहले दिन से स्पिनरों को मदद मिलेगी, जाहिर है ऐसे में टॉस जीतना अच्छा रहा।

रोहित ने कहा था कि इस विकेट पर सकारात्मक होकर खेलना जरूरी है। यहां सफलता के लिए फुटवर्क के बेहतर इस्तेमाल जरूरी हैं। उन्होंने कहा, हमारे पास रणनीति थी (स्वीप को लेकर), हमने खेल योजना के दौरान इस पर चर्चा की थी। हम चाहते थे कि वे हमारी ताकत के मुताबिक गेंदबाजी करें, अच्छी बात यह है कि हमारी योजना सफल रही। उन्होंने कहा, मुझे लगा कि पहले 20-30 गेंद काफी अहम है। इससे आपको गति और उछाल का पता चल जाता है। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के जल्दी आउट होने के बाद रोहित ने दूसरे विकेट के लिए चेतेश्वर पुजारा के साथ 85 रन की साझेदारी की।

उन्होंने इसके बाद रहाणे के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रहाणे ने कहा, ए साझेदारी काफी अहम थी। रोहित और पुजारा ने एक साझेदारी की और फिर मैने और रोहित ने साझेदारी की। रहाणे ने कहा कि पहली पारी में 350 रन का आंकड़ा इस पिच पर काफी चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, यहां से और 50-60 रन हमारे लिए अच्छा होगा। ऋषभ अभी क्रीज पर है और एक और साझेदारी काफी अच्छी रहेगी।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...