back to top

कोविड-19 के कारण स्कूल, कॉलेज बंद होने से छात्र प्रभावित : यूनेस्को

नई दिल्ली। यूनेस्को ने कहा है कि कोविड-19 के बीच दुनियाभर में शैक्षणिक संस्थानों के बंद होने से 154 करोड़ से अधिक छात्र गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं और इनमें भी लड़कियों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ेगा क्योंकि इससे पढ़ाई छोड़ने वाली छात्राओं की संख्या बढ़ेगी तथा शिक्षा में लैंगिक अंतर की खाई और गहरी होगी।

यूनेस्को की शिक्षा के लिए सहायक महानिदेशक स्टेफेनिया गियानिनी ने बताया कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण स्कूल बंद होना पढ़ाई बीच में छोडऩे की एक चेतावनी के साथ आया है जिसका किशोरी लड़कियों पर ज्यादा असर पड़ेगा, शिक्षा में लैंगिक अंतर और बढ़ेगा तथा यौन शोषण, समय से पूर्व गर्भधारण तथा समय से पहले और जबरन विवाह का खतरा बढ़ेगा।

उन्होंने बताया, विश्व भर में शिक्षा के लिए पंजीकृत छात्रों की कुल आबादी में से हमारा आकलन है कि 89 प्रतिशत से अधिक बच्चे कोविड-19 के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। यह करीब 74 करोड़ लड़कियों समेत स्कूल या विश्वविद्यालय में पंजीकृत 154 करोड़ छात्रों की संख्या को दिखाता है। इन लड़कियों में से 11 करोड़ से अधिक दुनिया के सबसे कम विकसित देशों में रह रही हैं जहां शिक्षा हासिल करना पहले ही एक संघर्ष है। गियानिनी के अनुसार, शरणार्थी शिविरों में रह रही या आंतरिक रूप से विस्थापित लड़कियों के लिए स्कूल बंद होना सबसे अधिक विनाशकारी है।

उन्होंने कहा, सरकारों के अनिश्चितकाल के लिए स्कूलों को बंद करने की तैयारी करने के साथ ही नीति निर्माताओं और अन्य लोग लड़कियों के सामने आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए पूर्व के संकटों से सीख ले सकते हैं। हम सरकारों से लड़कियों की शिक्षा के लिए हासिल की गई प्रगति की रक्षा करने की अपील करते हैं। दुनियाभर में 25 लाख से अधिक लोगों के कोरोना वायरस की चपेट में आने की पुष्टि हुई है और इनमें से 80 फीसदी मामले यूरोप तथा अमेरिका में हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...