back to top

कोटा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने किया सुसाइड, इस साल का 23वां मामला   

कोटा (राजस्थान)। राजस्थान के कोटा में एक बार फिर एक छात्रा की सुसाइड करने का मामला सामने आया है। विज्ञान नगर इलाके में राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) की तैयारी कर रही झारखंड की एक छात्रा ने अपने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस साल में यह 23 वां सुसाइड का मामला है।

पुलिस ने मृतक छात्रा की पहचान ज्चा सिन्हा (16) के रूप में की है। वह एनईईटी की तैयारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार छात्रा मंगलवार देर रात अपने छात्रावास के कमरे में लटकी हुई पाई गई। विज्ञान नगर पुलिस थाने के उप-निरीक्षक के सहायक अमर चंद ने कहा, पुलिस को एक निजी अस्पताल द्वारा मंगलवार रात करीब 10.30 बजे छात्रा की मौत की खबर मिली।

उन्होंने बताया कि ज्चा सिन्हा झारखंड के रांची की रहने वाली थी और वह ज्ञारहवीं कक्षा की छात्रा थी। वह इस साल की शुरुआत में कोटा आई थी और यहां के एक कोचिंग संस्थान में दाखिला लिया था। चंद ने कहा कि छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारण की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये एमबीएस अस्पताल भेज दिया गया है। इस साल राजस्थान के कोटा शहर के किसी कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले छात्र द्वारा आत्महत्या का यह 23वां मामला है। पिछले साल इस शहर में 15 छात्रों ने आत्महत्या की थी।

यह खबर पढ़े- आयकर विभाग ने बीपीएल कार्ड धारक को किया तलब, अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति से जुड़ा है मामला

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...