back to top

तनाव के कारण बढ़ रही हैं पेट की बीमारियां

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। अक्सर लोगों को कब्ज, पेट में गैस व पेट दर्द जैसी समस्याएं होती रहती है। लोग इसकी वजह गलत खानपान ही समझते हैं जबकि इसका एक कारण तनाव भी है। तनाव की स्थिति में पाचनतंत्र का सिस्टम गड़बड़ाने लगता है।

यह जानकारी किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) स्थित गैस्ट्रोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डा. सुमित रूंगटा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उनका कहना है कि जिनका पेट अक्सर खराब रहता है वह गौर करेंगे तो पाएंगे कि यह दिक्कत तभी होती है जब आप अधिक तनाव में होते हैं। तनाव का सीधा संबंध हमारे दिमाग और पेट से है। टेंशन होने पर पेट गड़बड़ हो जाता है। लूज मोशन भी हो सकते हैं।

तनाव खत्म नहीं होता है तो ये समस्या धीरे धीरे लीवर पर असर डालने लगती है। कब्ज की शिकायत भी हो सकती है। यहां तक की पाइल्स की परेशानी हो सकती है। उन्होंने बताया कि पेट की बीमारियों पर चर्चा करने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन 7 व 8 अक्टूबर को कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लखनऊ में यू.पी. चैप्टर आॅफ इंडियन सोसाइटी आॅफ गैस्ट्रोइन्टरोलॉजी के तत्वाधान द्वारा आयोजित यह संगोष्ठी गोमती नगर स्थित एक निजी होटल में होगी।

जिसमें देश-प्रदेश के जाने माने पेट रोग विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। इस मौके पर मौजूद गैस्टो रोग विशेषज्ञ डा. पुनीत मेहरोत्रा ने बताया कि अनियमित जीवनशैली व गलत खान-पान की आदतों के चलते फैटी लिवर की समस्या आम हो गयी है। समय रहते यदि फैटी लिवर को कम करने के प्रयास न किये जायें तो यह लिवर सिरोसिस की वजह बन सकती है। इसके लिए जरूरी है कि फैटी लिवर होने पर सबसे पहले अपनी दिनचर्या में सुधार करें। जल्दी सोना और समय पर जागना तनाव को कम करने में मददगार हो सकता है। पौष्टिक भोजन करें, गरिष्ठ भोजन से बचें।

उनका कहना है कि कुछ दशक पहले यह बीमारियां इतनी नहीं होती थी। आज के समय में नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर डिसीजेज (एन.ए.एफ.एल.डी.) जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। दो दशक पहले इस तरह के लिवर की बीमारी उन्हीं मरीजों में देखी जाती थी जिनको या तो हेपेटाइटिस बी या सी होता था या फिर जिनको नशे की आदत होती थी। आज ऐसे मरीज बहुत पाये जाते हैं, जिन्होने नशीले पदार्थ का सेवन या तो बिल्कुल नहीं किया या अल्प मात्रा में किया।

RELATED ARTICLES

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...