back to top

वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में चमक, Sensex 432 अंक उछला

मुंबई। बैंकों और वित्त कंपनियों के शेयरों में लिवाली के बीच शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए। नवंबर के वायदा एवं विकल्प (डेरिवेटिव) सौदों की निपटान तिथि होने और वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों से स्थानीय बाजार में मजबूती रही। बीएसई का 30 कंपनियों के शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 431.64 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,259.74 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में 128.60 अंक यानी एक प्रतिशत की तेजी रही और यह 12,987 अंक पर बंद हुआ। बाजार बुधवार को मुनाफावसूली का दौर चलने से तेज गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स में शामिल टाटा स्टील का शेयर 5.16 प्रतशित की तेजी के साथ सबसे अधिक लाभ में रहा। बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, एचडीएफसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीस और टाइटन भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी तरफ, मारुति, ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक और टेक महिंद्रा में गिरावट रही।

कोविड-19 के टीके से जुड़ी सकारात्मक खबरों के चलते वैश्विक बाजारों में तेजी रही। हालांकि कई देशों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की चिंता भी बाजारमें दिखी। रिलायंस सिक्योरिटीज के बाजार रणनीति प्रभाग के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि बैंकिंग, फाइनेंसियल सेवाओं और बीमा कंपनियों के शेयरों (बीएफएसआई शेयर) का आकार्षण था।

उन्होंने कहा कि बीएफएसआई क्षेत्र की कंपनियों के लाभ और वसूली में सुधार तथा कर्ज की लागत का परिदृश्य बेहतर दिखने से निवेशक इन शेयरों की ओर आकर्षित हुए हैं। नवंबर के वायदा एवं विकल्प अनुबंधों के निपटान का दिन होने से भी शेयरों की मांग रही। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेस के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, दोपहर के बाद बाजार में कारोबार ने फिर गति पकड़ी।

मासिक डेरीवेटिवों के निपटान और बैंकिंग शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही। निवेशकों को कल आने वाले दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों का इंतजार है। बाजार को सालाना आधार पर जीडीपी के नरम रहने जबकि तिमाही आधार पर बढ़त दर्ज करने की उम्मीद है। यह देश में आर्थिक गतिविधियों में सुधार को दर्शाता है।

शंघाई, टोक्यो, हांगकांग और सोल बाजारों में अच्छी खासी तेजी के समाचार से स्थानीय बाजार में मजबूती की धारणा को बल मिला। इसके विपरीत यूरोपीय बाजार शुरू में मंद दिख रहे थे। कच्चे तेल के वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.32 प्रतिशत चढ़ कर 47.89 डालर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया था। डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को तीन पैसे बढ़कर 73.88 पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...