back to top

अमेरिकी मुद्रास्फीति और टैरिफ अनिश्चितता के बीच शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

अमेरिकी मुद्रास्फीति में तेजी के बीच वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट के साथ शुरुआत हुई है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के सूचकांक- सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिकी टैरिफ नीति को लेकर अनिश्चितता के माहौल में निवेशक एहतियात बरत रहे हैं।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 103.16 अंक गिरकर 82,467.75 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 56.75 अंक गिरकर 25,139.05 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की जिन कंपनियों में सर्वाधिक गिरावट दिखी उनमें- महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, इटरनल, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व प्रमुख हैं। ट्रेंट, टेक महिंद्रा, अदानी पोर्ट्स और एचडीएफसी बैंकों के शेयरों में बढ़त देखी गई।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने बताया कि पिछले दो महीनों से बाजार एक सीमित दायरे में ही उतार-चढ़ाव कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से निफ्टी 25,500 के पार जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रेड डील निवेशकों के बीच सकारात्मक संकेत और ट्रिगर का काम कर सकता है। उन्होंने कहा कि मजबूत आय समर्थन और आय वृद्धि की संभावना के कोई संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन

एक्सचेंज ने जो आंकड़े साझा किए इसके अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 120.47 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। आर्थिक मामलों के जानकार और मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अनुसंधान) प्रशांत तापसे ने बताया कि निफ्टी में निवेशक सतर्क रहेंगे। व्यापारी अमेरिकी मुद्रास्फीति के स्थिर आंकड़ों और जारी टैरिफ खतरों को समझ रहे हैं। बुधवार को वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.20 प्रतिशत बढ़कर 68.85 डॉलर प्रति बैरल हो गया।बता दें कि इससे पहले मंगलवार को पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 317.45 अंक या 0.39 प्रतिशत चढ़कर 82,570.91 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 113.50 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 25,195.80 पर बंद हुआ था।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...