back to top

शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स, निफ्टी का नया रिकॉर्ड

मुंबई। वैश्विक और घरेलू बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में लाभ दर्ज हुआ और सेंसेक्स तथा निफ्टी अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 259.33 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,613.08 अंक के अपने नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने अपना सर्वकालिक उच्चस्तर 47,714.55 अंक भी छुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.40 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने नए उच्चस्तर 13,932.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 13,967.60 अंक के रिकॉर्ड तक गया। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और आईटीसी के शेयर लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर नेस्ले, एनटीपीसी, पावरग्रिड, डॉ रेड्डीज लैब, रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में गिरावट आई। अमेरिका द्वारा बहुप्रतीक्षित कोरोना वायरस राहत पैकेज को मंजूरी के बाद सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच अन्य एशियाई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2,300 अरब डॉलर के व्यय विधेयक पर दस्तखत कर दिए हैं।

इसमें 900 अरब डॉलर का कोरोना वायरस राहत पैकेज शामिल है। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.88 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,588.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...