back to top

शेयर बाजार : सेंसेक्स 1,145 अंक टूटा, निफ्टी 14,700 अंक से नीचे

मुंबई। शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में भी जारी रहा। बाजार में चले व्यापक बिकवाली दौर के बीच सेंसेक्स 1,145 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी 14,700 अंक के स्तर से नीचे आ गया। वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख ने भी बाजार धारणा को प्रभावित किया। हालांकि, आश्चर्यजनक रूप से रुपये में मजबूती का रुख रहा, लेकिन इससे निवेशकों की धारणा को बल नहीं मिल पाया।

कारोबारियों ने कहा कि कई राज्यों में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़ने तथा मूल्यांकन के मोर्चे पर चिंता से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,145.44 अंक यानी 2.25 प्रतिशत के नुकसान से 49,744.32 अंक पर नीचे आ गया। यह सेंसेक्स में दो माह में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट आई है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 306.05 अंक यानी 2.04 प्रतिशत टूटकर 14,700 अंक से नीचे 14,675.70 अंक पर बंद हुआ।

इस तरह पिछले पांच सत्रों में सेंसेक्स 2,409.81 अंक और निफ्टी 639 अंक टूट चुका है। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में डॉ. रेड्डीज का शेयर सबसे अधिक 4.77 प्रतिशत टूट गया। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और टीसीएस के शेयर भी नुकसान में रहे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ तीन… ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक में 1.14 प्रतिशत तक का लाभ रहा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वायरस के मामले बढऩे की वजह से आर्थिक अंकुश बढ़ रहे हैं। इसके अलावा वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई। एफएंडओ निपटान का सप्ताह होने की वजह से भी बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बांड पर प्राप्ति बढऩे तथा मुद्रास्फीति में वृद्घि की वजह से वैश्विक स्तर पर स्थिति कमजोर हुई है। इससे विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का प्रवाह भी सुस्त पड़ा है।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 1.34 प्रतिशत तक नीचे आए। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। वहीं जापान के निक्की में लाभ रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में थे। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं शेयर बाजार के कमजोर रुख के उलट अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 16 पैसे की बढ़त के साथ 72.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...