back to top

2023 में Share Market 20 फीसदी चढ़ा, साल के अंतिम कारोबारी दिन बाजार में गिरावट

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांकों- सेंसेक्स और निफ्टी में 2023 के दौरान करीब 20 प्रतिशत की तेजी रही। हालांकि साल के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को निवेशकों ने मुनाफा वसूली पर जोर दिया और बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबारियों ने कहा कि पिछले पांच कारोबारी सत्रों में तेजी रहने के बाद शुक्रवार को ऊर्जा, बैंकिंग और आईटी शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 170.12 अंक यानी 0.23 प्रतिशत गिरकर 72,240.26 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 327.74 अंक गिरकर 72,082.64 तक आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 47.30 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,731.40 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 101.8 अंक तक फिसलकर 21,676.90 पर खिसक आया था।

पूरे साल की बात करें तो 2023 में सेंसेक्स में कुल 11,399.52 अंक यानी 18.73 प्रतिशत की बड़ी उछाल देखी गई। दूसरी ओर निफ्टी में 3,626.1 अंक यानी 20 प्रतिशत की उच्च वृद्धि दर्ज की गई। साल के अंतिम कारोबारी सत्र में सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से अधिकांश नुकसान में रहीं। भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, टाइटन, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक महिंद्रा बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर टाटा मोटर्स, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट में बढ़त हुई। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, साल के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में हल्की मुनाफावसूली हुई। ब्याज दरों में कटौती और बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट के कारण अगले साल की शुरुआत में बाजार का उत्साह जारी रहने की उम्मीद है। दूसरी ओर तेल की कीमतों में इस साल 10 प्रतिशत की गिरावट हुई, जिससे मुद्रास्फीति का दबाव कम हो सकता है।

उन्होंने कहा कि मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों पर छोटी से मध्यम अवधि में पूर्वानुमान नरमी का है, लेकिन बड़े शेयर मजबूत आय वृद्धि और प्रीमियम मूल्यांकन जारी रहने की उम्मीद में तेजी बनाए रखेंगे। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की नुकसान में रहा, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। दक्षिण कोरिया में बाजार बंद रहे।

यूरोपीय बाजार तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजार मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 371.95 अंक उछलकर 72,410.38 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 123.95 अंक चढ़कर 21,778.70 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.86 प्रतिशत चढ़कर 77.81 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 4,358.99 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...