back to top

शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर, सेंसेक्स उछला और निफ्टी 13,000 के पार

मुंबई। शेयर बाजारों में मंगलवार को जोरदार तेजी आयी और बीएसई सेंसेक्स 446 अंक उछलकर बंद हुआ। बैंक, वित्तीय कंपनियों, रीयल्टी और वाहन कंपनियों के शेयरों में भारी लिवाली से बाजार में तेजी आयी।

कारोबारियों के अनुसार डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होने से भी कारोबारी धारणा को बल मिला। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 445.87 अंक यानी 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकार्ड 44,523.02 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 44,601.63 अंक के रिकार्ड स्तर तक चला गया था। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 128.70 अंक यानी एक प्रतिशत की मजबूती के साथ 13,055.15 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एक्सिस बैंक रहा। इसमें करीब 4 प्रतिशत की तेजी आयी।

इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीअई बैंक, मारुति, कोटक बैंक तथा सन फार्मा में भी अच्छी तेजी रही। दूसरी तरफ एचडीएफसी, टाइटन, नेस्ले इंडिया भारती एयरटेल, ओएनजीसी और इन्फोसिस में गिरावट दर्ज की गयी। शेयर बाजार के पास उपलब्ध अस्थायी आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 4,738.44 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 74.01 पर बंद हुआ। एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग, तोक्यो और सोल लाभ के साथ बंद हुए जबकि शंघाई नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। इसी बीच, वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.85 प्रतिशत बढ़कर 46.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...