back to top

शेयर बाजार ने आखिरी दिन भी लगाई छलांग, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड 

मुंबई. घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा और दोनों प्रमुख सूचकांक… सेंसेक्स और निफ्टी अब तक के नए उच्च स्तर पर पहुंच गए। वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख और विदेशी पूंजी प्रवाह बढ़ने से बाजार में तेजी रही।

कारोबारियों ने कहा कि दूरसंचार, वाहन एवं प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी आने से बाजार एक और दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स में लगातार 11वें दिन तेजी रही। सेंसेक्स 319.63 अंक यानी 0.47 प्रतिशत उछलकर 67,838.63 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह एक समय 408.23 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 67,927.23 पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 89.25 अंक यानी 0.44 प्रतिशत बढ़कर 20,192.35 के अपने नए शिखर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 20,222.45 के रिकॉर्ड स्तर तक गया। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से भारती एयरटेल में सर्वाधिक 2.37 प्रतिशत की बढ़त रही। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक और नेस्ले भी बढ़त के साथ बंद हुए।

दूसरी तरफ एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट रही। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक नुकसान में रहा। यूरोपीय शेयर बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अमेरिकी बाजारों में बढ़त रही थी।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, मजबूत त्योहारी मांग और मजबूत सौदों की उम्मीद में वाहन और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शेयरों में नए सिरे से खरीदारी आने से बाजार एक नई दिशा में जाता दिख रहा है। चीन के उम्मीद से बेहतर आर्थिक आंकड़ों एवं प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद ने वैश्विक बाजारों में उम्मीद को बढ़ा दिया है।

नायर के मुताबिक, जहां यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने घटती मुद्रास्फीति के कारण नीतिगत दरों में ठहराव का संकेत दिया है वहीं निवेशकों को अब अमेरिका, ब्रिटेन एवं जापान के केंद्रीय बैंकों की नीतिगत घोषणाओं का इंतजार है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत चढ़कर 93.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजारों से मिले आंकड़ों से पता चलता है कि विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) एक बार फिर खरीदार बन गए हैं। विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 294.69 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की खरीदारी की।

यह खबर पढ़े- Davis Cup 2023 : मोरक्को के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी, बोपन्ना की होगी विदाई

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...