back to top

Share Market : चुनावी नतीजों से झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाए नए रिकॉर्ड

मुंबई। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत से उत्साहित घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 1,384 अंकों की जबर्दस्त छलांग लगाते हुए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इस तेजी के बीच एनएसई निफ्टी भी अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

विश्लेषकों के मुताबिक, भाजपा को मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मिले स्पष्ट बहुमत से पिछले सप्ताह जीडीपी और अन्य महत्वपूर्ण आर्थिक आंकड़ों के बेहतर रहने से बनी सकारात्मक धारणा और मजबूत हुई है। इसके अलावा कच्चे तेल का दाम 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे रहने से भी निवेशक धारणा को बल मिला।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,383.93 अंक यानी 2.05 प्रतिशत उछलकर अबतक के उच्चतम स्तर 68,865.12 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकॉर्ड 68,918.22 अंक तक चला गया था। सेंसेक्स में 20 मई, 2022 के बाद एक दिन में आई यह सबसे बड़ी तेजी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 418.90 अंक यानी 2.07 अंक की बढ़त के साथ अबतक के उच्चतम स्तर 20,686.80 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 44 लाभ में रहे।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई में सबसे ज्यादा क्रमश: 4.68 प्रतिशत और 3.99 प्रतिशत की तेजी रही। लाभ में रहने वाले अन्य प्रमुख शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। दूसरी तरफ, विप्रो और टाटा मोटर्स नुकसान में रहे। बाजार में चौतरफा तेजी के इस दौर में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन 5.81 लाख करोड़ रुपये उछलकर 343.48 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, तीन राज्यों में भाजपा की शानदार जीत से दोनों मानक सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। बाजार में तेजी का कारण यह संकेत भी है कि अगले साल होने वाले आम चुनावों में देश में एक स्थिर सरकार बनेगी। नायर ने कहा, एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशकों) के निवेश जारी रहने की उम्मीद में सभी क्षेत्रों में तेजी रही। दुनिया के अन्य देशों में महंगाई को लेकर सकारात्मक बयान और स्थिर घरेलू वृहत आर्थिक आंकड़ों से भी बाजार को समर्थन मिला।

अधिक शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाला बीएसई मिडकैप सूचकांक ने 1.19 प्रतिशत की तेजी दर्ज की जबकि स्मालकैप सूचकांक 1.20 प्रतिशत चढ़ गया। इस दौरान सभी उद्योग खंडों में तेजी रही जिसमें तेल एवं गैस क्षेत्र 3.77 प्रतिशत वृद्धि के साथ सबसे आगे रहा। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे ने कहा, चुनावी नतीजों के साथ निफ्टी में निकट भविष्य में अधिक उछाल आने की उम्मीद में लिवाली का जोर देखा गया। निफ्टी के 20,400 के स्तर से नीचे नहीं आने तक तेजड़िये हावी रह सकते हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में जर्मनी और फ्रांस में जहां तेजी रही वहीं लंदन बाजार में गिरावट रही। अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को मिला-जुला रुख रहा। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.37 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को।,589.61 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...