back to top

उथल-पुथल भरे कारोबार में शेयर बाजार लगभग पिछले दिन के स्तर पर, साप्ताहिक बढ़त

मुंबई। वैश्विक बाजारों की गिरावट के बीच उथल-पुथल भरे कारोबार में घरेलू शेयर सूचकांक शुक्रवार को लगभग स्थिर बंद हुए। कारोबारियों ने कहा कि बाजार को गति देने वाले नए कारकों की अनुपस्थिति में मुद्रास्फीति, औद्योगिक उत्पादन जैसे प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के जारी होने से पहले निवेशक उदासीन रहे। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 12.78 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के बाद 51,544.30 अंक के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले सेंसेक्स में 543.96 अंक के दायरे में घट-बढ़ रही। हालांकि, एनएसई का निफ्टी 10 अंक यानी 0.07 प्रतिशत फिसलकर 15,163.30 अंक पर बंद हुआ। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 812.67 अंक यानी 1.60 प्रतिशत, जबकि एनएसई निफ्टी 239.05 अंक यानी 1.60 प्रतिशत की बढ़त में रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक में सर्वाधिक 2.67 फीसदी की बढ़त रही। इसके साथ ही एक्सिस बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का स्थान रहा।

दूसरी ओर, आईटीसी के शेयर में सर्वाधिक 3.97 प्रतिशत की गिरावट रही। एफएमसीजी से लेकर तंबाकू उत्पादों तक का कारोबार करने वाली इस कंपनी का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 3,587.20 करोड़ रुपये रहा। यह साल भर पहले की समान तिमाही के 4,047.87 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ से कम है। इसके अलावा, ओएनजीसी, सन फार्मा, भारती एयरटेल, टाइटन और एनटीपीसी के शेयर 2.53 प्रतिशत तक की गिरावट में रहे। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा, सुधारवादी बजट से बाजार में तेज बढ़त आने के बाद अब कुछ नरमी आ सकती है।

हालांकि व्यापक स्तर पर विशेषकर मिडकैप व स्मॉलकैप में बाजार कुल मिलाकर रचनात्मक बना रह सकता है। अल्पावधि में वैश्विक बाजार की धारणा महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य बाजार रणनीतिकार आनंद जेम्स के अनुसार, जोखिम उठाने की ललक कम हुई है। इस बीच कई शहरों में नए सिरे से लॉकडाउन लगाए जाने के बाद शेयर सूचकांकों ने तेजी खो दी। बीएसई के समूहों में बैंक, वित्त, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), बिजली व उद्योग में 0.99 प्रतिशत तक की तेजी रही।

हालांकि दूरसंचार, धातु, एफएमसीजी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद तथा तेल एवं गैस जैसे समूह गिरावट में रहे। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप कमोबेश पुराने स्तर पर ही रहे। एशिया में अधिकांश शेयर बाजार अवकाश को लेकर बंद रहे। यूरोप में मध्याह्न कारोबार में बाजार में गिरावट चल रही थी। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 60.70 डॉलर प्रति बैरल पर था। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 72.75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...