back to top

ShareMarket : दबाव में गिरे शेयर बाजार, साप्ताहिक आधार पर दर्ज की तेजी

मुंबई। वैश्विक बाजारों की तेजी के बाद भी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट में रहे। सुस्त कारोबार में बड़ी कंपनियों की गिरावट ने घरेलू सूचकांकों के प्रदर्शन पर असर डाला। रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। हालांकि कुल मिला कर साप्ताहिक आधार पर घरेलू शेयर बाजारों ने बढ़त दर्ज की।

कारोबारियों ने कहा कि दूसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 110.02 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,149.72 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 18.05 अंक यानी 0.14 प्रतिशत फिसलकर 12,968.95 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड कॉरपोरेशन में सर्वाधिक 2.63 की गिरावट रही। इसके बाद एचसीएल टेक, ओएनजीसी, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस का स्थान रहा। दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, टाइटन, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और बजाज ऑटो जैसे शेयर 2.85 प्रतिशत तक की बढ़त में रहे। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 267.47 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की और निफ्टी में 109.90 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

एस्ट्राजेनेका के संभावित कोविड टीके के परीक्षण के आंकड़ों पर उठ रहे सवालों के बीच वैश्विक बाजार मुख्यत: बढ़त में रहे। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा कि ज्यादातर एशियाई बाजारों ने शुरुआती गिरावट के बाद वापसी की। भारतीय सूचकांक पूरे कारोबार के दौरान नरमी में रहे। उन्होंने कहा, हालांकि मिडकैप और स्मॉल कैप शेयरों में मजबूत खरीदारी दिखी। मुख्य सूचकांक की कंपनियों के अधिक मूल्यांकन के चलते मिडकैप शेयर निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा, आज का बाजार दूसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों तथा कोविड-19 के टीके की प्रभावशीलता से जुड़ी अनिश्चितता से प्रभावित हुआ। भारतीय अर्थव्यवस्था में वैश्विक प्रतिस्पर्धियों की तुलना में सुधार धीमा रहने का अनुमान जताया जा रहा है। बीएसई के समूहों में ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, आईटी और दूरसंचार के सूचकांक 1.06 प्रतिशत तक लुढ़क गए, जबकि रियल्टी, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, वाहन, उपयोगिताओं और स्वास्थ्य सेवा कंपनियों के वर्ग के सूचकांक बढ़त में बंद हुए।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 2.40 प्रतिशत तक की तेजी रही। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी में बढ़त में रहे। यूरोपीय बाजार शुरुआती कारोबार में बढ़त में चल रहे थे। इस बीच कच्चा तेल के अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48.11 डॉलर प्रति बैरल पर था।

रुपया की पांच लगातार दिनों की तेजी पर शुक्रवार को लगाम लग गई। रुपया 17 पैसे गिरकर 74.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शेयर बाजारों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) शुद्ध लिवाल बने रहे। एफपीआई ने 2,027.31 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...