back to top

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में .25 प्रतिशत की कटौती के बाद उछला शेयर बाजार, रुपया लुढ़का

मुंबई । अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अपनी प्रमुख ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद आईटी शेयरों में खरीदारी से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ खुले। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 447.5 अंक बढ़कर 83,141.21 पर पहुंच गया।

दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 118.7 अंक चढ़कर 25,448.95 पर था। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने इस साल ब्याज दरों में दो अतिरिक्त कटौती का संकेत दिया, जिससे कारोबारी भावना मजबूत हुई।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा और टाटा मोटर्स में उल्लेखनीय बढ़त हुई। दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक लाल निशान में थे। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत गिरकर 67.86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,124.54 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे गिरकर 88.01 पर


भारतीय रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 88.01 पर आ गया। कारोबारी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती के असर का आकलन कर रहे हैं। अमेरिकी फेड ने उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कमी की और संकेत दिया कि वह साल के बाकी हिस्से में भी उधारी लागत घटाएगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 87.93 पर खुला, और फिर गिरावट के साथ 88.01 पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे टूट गया।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे बढ़कर 87.85 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 97.03 पर पहुंच गया। वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...