back to top

शेयर बाजार ने रचा इतिहास, पहली बार सेंसेक्स 80 हजार के पार, निफ्टी भी हाई

मुंबई। Share Market Today : शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों ने बुधवार को कारोबार की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ की। सेंसेक्स ने पहली बार ऐतिहासिक 80,000 अंक का आंकड़ा पार किया और निफ्टी ने अपने नए सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ। बीएसई का 30 तीस शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 597.77 अंक उछलकर 80,039.22 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी 168.3 अंक चढ़कर 24,292.15 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल और नेस्ले के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा, इंफोसिस और टाटा मोटर्स के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86.72 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,000.12 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

मणिपुर में चार उग्रवादियों को तीन जिलों से गिरफ्तार किया

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उगाही गतिविधियों तथा विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के लिए भर्ती करने के आरोप में चार उग्रवादियों को तीन...

लगातार आग की घटनाओं से शहर में दहशत, लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में लगी आग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15...

टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग लगने से सात लोग झुलसे

कौशांबी। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक एलपीजी टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर और फिर टोल बूथ...

जिन्होंने राम को लूटा है उन्हें क्या सजा दी जाएगी’, कांग्रेस ने सरकार से तीन मांगें रखीं

अयोध्या। राम मंदिर में कथित आभूषण और नगदी चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला...

लगातार आग की घटनाओं से शहर में दहशत, लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में लगी आग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15...

शामली में 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

मुजफ्फरनगर । यूपी के शामली जिले में पुलिस से हुई एक मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार...

टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग लगने से सात लोग झुलसे

कौशांबी। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक एलपीजी टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर और फिर टोल बूथ...

PM मोदी ने मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया और कहा कि...