back to top

टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग लगने से सात लोग झुलसे

कौशांबी। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक एलपीजी टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर और फिर टोल बूथ से टकरा गया। पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद गैस लीक होने से टैंकर में आग लग गई, जिससे छह टोलकर्मी और एक ट्रक चालक समेत सात लोग झुलस गए। पुलिस के मुताबिक आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दो किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं। सूचना पर दमकल की कई मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर बेकाबू होकर टोल बूथ से टकरा गया है जिससे आग लग गई है। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि सूचना पर जिले की सभी दमकल गाड़ियां और पुलिस के साथ वह खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों ने तुरंत यातायात रुकवाया और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझाने के बाद भी अग्निशमन कर्मी निगरानी के लिए मौके पर मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि आग लगने से छह टोलकर्मी और एक ट्रक चालक समेत सात लोग झुलस गए हैं।

इनमें से चार टोलकर्मी आलोक सिंह, हीरामणि, अतुल मिश्रा और कृष्ण पाल मौर्य तथा एक ट्रक चालक समेत पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने सभी को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में झुलसे दो अन्य टोलकर्मियों को मूरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की जानकारी जिला आपूर्ति निरीक्षक और एक तकनीकी दल को दे दी गई है। तकनीकी दल सभी पहलुओं की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगाएगा। अधिकारी के अनुसार आग पूरी तरह बुझा दी गई है और यातायात धीरे-धीरे बहाल कराया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

मणिपुर में चार उग्रवादियों को तीन जिलों से गिरफ्तार किया

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उगाही गतिविधियों तथा विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के लिए भर्ती करने के आरोप में चार उग्रवादियों को तीन...

जिन्होंने राम को लूटा है उन्हें क्या सजा दी जाएगी’, कांग्रेस ने सरकार से तीन मांगें रखीं

अयोध्या। राम मंदिर में कथित आभूषण और नगदी चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला...

लगातार आग की घटनाओं से शहर में दहशत, लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में लगी आग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15...

शामली में 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

मुजफ्फरनगर । यूपी के शामली जिले में पुलिस से हुई एक मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार...

PM मोदी ने मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया और कहा कि...

डगर चलत देखो श्याम… पर दिखा कथक का मनमोहक रूप

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन दिवस पर बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मोहा मनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला...