back to top

मणिपुर में चार उग्रवादियों को तीन जिलों से गिरफ्तार किया

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उगाही गतिविधियों तथा विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के लिए भर्ती करने के आरोप में चार उग्रवादियों को तीन जिलों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक बयान के अनुसार, प्रतिबंधित संगठन सोरेपा के एक सदस्य को बृहस्पतिवार को काकचिंग जिले के खुनौ उमाथेल माथक लैकाई से गिरफ्तार किया गया।

बयान में कहा गया कि प्रतिबंधित संगठन केवाईकेएल के एक सक्रिय सदस्य को बृहस्पतिवार को थौबल जिले के वांगजिंग साबल लैकाई से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, प्रतिबंधित संगठन प्रीपाक (प्रो) के लिए भर्ती करने वाले एक व्यक्ति को बुधवार को इंफाल पूर्व जिले के टॉप माखा स्थित उसके इलाके से गिरफ्तार किया गया।

बयान में कहा गया कि प्रतिबंधित संगठन एनआरएफएम के एक सक्रिय सदस्य को बुधवार को थौबल जिले के यैरिपोक से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक पिस्तौल, तीन कारतूस से भरी एक मैगजीन भी बरामद की गई। इस बीच, सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को इंफाल पश्चिम जिले में लामसांग पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत फयेंग और खरांग कोईरेंग ताइरेनपोकपी के बीच स्थित इलाके से हथियारों और गोला-बारूद का एक जखीरा बरामद किया। अभियान के दौरान तीन राइफल, एक 9 एमएम की पिस्तौल, चार मैगजीन तथा बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया। मणिपुर में दो वर्ष पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर दान विवाद मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के...

जिन्होंने राम को लूटा है उन्हें क्या सजा दी जाएगी’, कांग्रेस ने सरकार से तीन मांगें रखीं

अयोध्या। राम मंदिर में कथित आभूषण और नगदी चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला...

लगातार आग की घटनाओं से शहर में दहशत, लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में लगी आग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15...

शामली में 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

मुजफ्फरनगर । यूपी के शामली जिले में पुलिस से हुई एक मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार...

टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग लगने से सात लोग झुलसे

कौशांबी। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक एलपीजी टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर और फिर टोल बूथ...

PM मोदी ने मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया और कहा कि...