back to top

लगातार आग की घटनाओं से शहर में दहशत, लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में लगी आग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 छात्रों की मौत के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कई कोचिंग संस्थानों को सील किया और कई अधिकारियों को निलंबित भी किया, लेकिन इसके बावजूद आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल परिसर के वन स्टॉप सेंटर में करीब 5:30 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग लगते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय शेल्टर होम में एक महिला, दो बच्चियां और चार कर्मचारी मौजूद थे। अस्पताल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए सभी को तुरंत बाहर निकाला और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था।

सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल में बिजली ट्रिपिंग की शिकायत पहले ही बिजली विभाग को दी गई थी, लेकिन आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, दमकल विभाग को मौके पर पहुंचने में करीब एक घंटे की देरी हुई, जबकि पुलिस कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गई थी।

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) ने मामले की जानकारी सार्वजनिक होने से रोकने की कोशिश की। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी में लापरवाही को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...