back to top

शामली में 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

मुजफ्फरनगर । यूपी के शामली जिले में पुलिस से हुई एक मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 50 हजार के इनामी की पहचान कैराना थाना क्षेत्र के मोहल्ला आलकला निवासी कुख्यात अपराधी महताब उर्फ बेचैन के रूप में हुई। अपने भाई के साथ खेत में पानी लगाने जा रहे किसान नरेंद्र को तमंचा दिखाकर वह मोटरसाइकिल लूट कर भाग रहा था।

शामली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एन पी सिंह ने बताया कि घटना कांधला थाना क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर खंदरावली पुलिस चौकी के पास हुई। महताब अपने साथी के साथ बाइक पर किसान की मोटरसाइकिल लूटकर भाग रहा था। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्वाई में मेहताब उर्फ बेचैन को गोली लगी, एसआई (उप निरीक्षक) दीप चंद को भी गोली लगी है। एसपी ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां महताब को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसआई दीप चंद का इलाज चल रहा है। पुलिस ने महताब के पास से एक कार्बाइन, एक पिस्तौल और बाइक बरामद की है।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान उसका साथी भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक मेहताब हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और उप्र के मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली व बागपत में लूट और हत्या के 34 मामलों में वांछित था। वह मार्च में एक महिला आरक्षी से सड़क पर हुई लूट के मामले में भी फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

RELATED ARTICLES

मणिपुर में चार उग्रवादियों को तीन जिलों से गिरफ्तार किया

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उगाही गतिविधियों तथा विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के लिए भर्ती करने के आरोप में चार उग्रवादियों को तीन...

जिन्होंने राम को लूटा है उन्हें क्या सजा दी जाएगी’, कांग्रेस ने सरकार से तीन मांगें रखीं

अयोध्या। राम मंदिर में कथित आभूषण और नगदी चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला...

लगातार आग की घटनाओं से शहर में दहशत, लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में लगी आग

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में लगातार आग की घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15...

टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग लगने से सात लोग झुलसे

कौशांबी। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक एलपीजी टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर और फिर टोल बूथ...

PM मोदी ने मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया और कहा कि...

डगर चलत देखो श्याम… पर दिखा कथक का मनमोहक रूप

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन दिवस पर बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मोहा मनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला...