back to top

जिन्होंने राम को लूटा है उन्हें क्या सजा दी जाएगी’, कांग्रेस ने सरकार से तीन मांगें रखीं

अयोध्या। राम मंदिर में कथित आभूषण और नगदी चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि यह मामला अब केवल आरोपों तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार खुद स्वीकार कर चुकी है कि मंदिर में चोरी हुई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एफआईआर दर्ज हो चुकी है और कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं, इसलिए इस मुद्दे को उठाना राजनीतिकरण नहीं कहा जा सकता।

राजीव शुक्ला ने कहा कि देशभर के श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ राम मंदिर के लिए चंदा और बहुमूल्य आभूषण दान किए थे। गरीबों ने भी अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दिया, लेकिन उसी श्रद्धा से जुटाई गई संपत्ति के कथित गबन ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर चोरी बड़े पैमाने पर हुई है और घटना के दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद थे, तो इसके पीछे बड़ी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल केवल छोटे कर्मचारियों की गिरफ्तारी हो रही है, जबकि इस पूरे मामले में बड़े स्तर पर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। “जिन्होंने भगवान राम के नाम पर चढ़ाए गए आभूषणों को लूटा है, उन्हें क्या सजा दी जाएगी?” उन्होंने सवाल किया।

कांग्रेस नेता ने मंदिर प्रबंधन व्यवस्था और मंदिर प्रकोष्ठ की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

कांग्रेस ने इस प्रकरण को लेकर तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहली, मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए। दूसरी, मौजूदा मंदिर ट्रस्ट को भंग कर नया ट्रस्ट गठित किया जाए, जिसमें शंकराचार्यों को शामिल किया जाए। तीसरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया – पूर्व पुलिस अधिकारी को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक देने की मंजूरी

नयी दिल्ली । केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि 2003 में एक अभियान के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले...