back to top

कोविड-19 टीके पर प्रगति की खबरों के बीच शेयर बाजार तेजी के रुख के साथ बंद

मुंबई। कोविड-19 के एक और टीके के 90 प्रतिशत कारगर रहने की खबरों के बीच शेयर बाजार में सोमवार को बढ़त रही। सेंसेक्स 195 अंक चढ़कर और निफ्टी 67 अंक लाभ में बंद हुआ। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने इससे पहले दिन में कहा कि उसके द्वारा विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके के तीसरे चरण के अंतरिम परिणाम सकारात्मक रहे। विश्वविद्यालय का टीका अब तक 90 प्रतिशत कारगर पाया गया है। इससे पहले मॉडर्ना और फाइजर ने भी अपने टीके के परीक्षण के सकारात्मक परिणाम घोषित कर चुकी हैं। इसका असर वैश्विक बाजार पर दिखा।

साथ ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के लगातार निवेश से डॉलर के मुकाबले रुपये में भी मजबूती रही। घरेलू स्तर पर 30 कंपनियों के शेयर वाला सूचकांक बीएसई सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 44,271.15 अंक के उच्च स्तर तक पहुंच गया। अंत में यह 194.90 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 44,077.15 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.40 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 12,926.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल ओएनजीसी का शेयर 6.84 प्रतिशत लाभ में रहा। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीस और टीसीएस भी लाभ में रहे। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग द्वारा फ्यूचर समूह के साथ सौदे को मंजूरी देने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार को 2.72 प्रतिशत की बढ़त लिए रहा।

वहीं दूसरी तरफ एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में नरमी रही। एशिया, शंघाई, हांगकांग और सियोल के बाजार भी लाभ में बंद हुए। वहीं यूरोप के बाजारों में शुरू में तेजी का रुझान था। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा, वैश्विक संकेतों के साथ बने रहने के अलावा आईटी, दवा, धातु और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बढ़त से घरेलू बाजार में तेजी की धारणा रही।

हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक के आंतरिक कार्यकारी समूह की सिफारिशों के आधार पर कुछ बड़ी वित्त कंपनियों के शेयर में मुनाफावसूली देखी गई। लेकिन बाजार को इसका उतना लाभ नहीं मिला और अधिकतर वित्तीय कंपनियों के शेयर नरमी के साथ बंद हुए। आनंदी राठी फर्म में शेयर शोध (आधारभूत) प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के आधार पर भारतीय बाजार में भी कारोबार बढ़त के रुख पर रहा।

कोरोना वायरस के टीके को लेकर बढ़ती उम्मीदों और भावित टीकों के सफल परीक्षणों की खबर ने बाजार को एक नई उम्मीद दी है। इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल भाव 1.64 प्रतिशत बढ़कर 45.81 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे सुधरकर 74.11 पर बंद हुआ। आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 3,860.78 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीद की।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...