back to top

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद 

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी में तीसरे दिन गिरावट

मुंबई। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 231 अंक से अधिक नुकसान में रहा। अमेरिकी बांड प्रतिफल में मजबूती के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली ने भी निवेशकों की धारणा को कमजोर किया। अमेरिकी बांड प्रतिफल 2007 के बाद पहली बार पांच प्रतिशत के करीब है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 231.62 अंक यानी 0.35 प्रतिशत गिरकर 65,397.62 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 320.63 अंक तक लुढ़क गया था। लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ निफ्टी 82.05 अंक यानी 0.42 प्रतिशत गिरकर 19,542.65 पर बंद हुआ।

शुक्रवार तक पिछले तीन सत्रों में सेंसेक्स कुल।,030 अंक टूटा चुका है, जबकि निफ्टी 268 अंक नीचे आया है।
सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील और पावर ग्रिड में प्रमुख रूप से गिरावट रही। दूसरी ओर कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एनटीपीसी लाभ में रहे।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, पश्चिम एशिया में तनाव से पैदा हुई अनिश्चितता और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के लगातार मौद्रिक सख्ती पर जोर के चलते बाजार में अस्थिरता रही। उन्होंने कहा कि तेल की बढ़ी कीमतें और बढ़े हुए अमेरिकी बांड प्रतिफल से घरेलू मौद्रिक माहौल तथा कंपनियों का प्रदर्शन प्रभावित होगा।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नुकसान में रहे।

यह खबर पढ़े- Health News : गर्भावस्था में अत्यधिक वजन हो सकता है जोखिम भरा, 45 हजार महिलाओं पर किया शोध    

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...