back to top

कोरोना के खिलाफ उठाए गए कदमों के कारण राज्य में संक्रमण के मामले कम : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सरकार की ओर से समय पर की गई कार्रवाई की वजह से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम रहे। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक लगभग 8000 मामले सूचित हुए हैं।

इनमें से 5000 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अपने घरों को जा चुके हैं और सक्रिय संक्रमण के मामलों की संख्या लगभग 3000 हैं। उन्होंने कहा कि समय पर बरती गई मुस्तैदी और कोरोना महामारी को लेकर जागरूकता का ही नतीजा है कि इस संक्रमण के मामलों की संख्या उत्तर प्रदेश में कम है।

संक्रमण को रोकने के लिए और प्रयास किए जाने की आवश्यकता को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं पर योगी ने कहा कि उन्हें जमीनी हकीकत का एहसास नहीं है और वह अपने एयर कंडीशन ड्राइंग रूम में बैठकर महामारी के बारे में चर्चा कर रहे हैं।

इस बीच राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में वायरस के संक्रमण की जांच क्षमता बढ़कर 15000 सैंपल प्रतिदिन हो गई है और इस महीने के अंत तक यह 20000 सैंपल प्रतिदिन हो जाएगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...